कोविड-19 ड्राई रन कल: उज्जैन में बीएससी नर्सिंग कॉलेज, पुष्पा मिशन हॉस्पिटल और तराना सीएचसी में होगा कोविड-19 वैक्शिनेशन का ड्राई रन

कोविड-19 ड्राई रन कल: उज्जैन में बीएससी नर्सिंग कॉलेज, पुष्पा मिशन हॉस्पिटल और तराना सीएचसी में होगा कोविड-19 वैक्शिनेशन का ड्राई रन


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • BCC Nursing College, Pushpa Mission Hospital And Tarana CHC To Have Kovid 19 Vaccination Dry Run In Ujjain

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैनएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना वैक्सीन का प्रतीकात्मक चित्र

  • सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू होगा ड्राई रन, दो घंटे तक चलेगा

उज्जैन में कोविड-19 वैक्सिनेशन का ड्राई रन शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से तीन स्थानों पर एक साथ शुरू होगा। यह दो घंटे तक चलेगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ केसी परमार ने बताया कि ड्राई रन उज्जैन के जिला अस्पताल के पास स्थित बीएससी नर्सिंग कॉलेज, पुष्पा मिशन अस्पताल के पास सेंट मैरी स्कूल और तराना सीएचसी के पास स्थित कन्या विद्यालय में तीन-तीन कमरों को आरक्षित कर लिया गया है। ड्राई रन की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे ड्राई रन में तीनों स्थानों पर पहले से ही चयनित पांच-पांच हॉस्पिटल स्टाफ को उनके ड्यूटी स्थल पर मौजूद रहने को कहा गया है।

क्या होता है ड्राई रन

ड्राई रन एक तरह से कोरोना वायरस वैक्सिनेशन की एक मॉक ड्रिल है। जिसमें वैक्सीन के ट्रांसपोर्टेशन, अस्पताल तक उसे पहुंचाने, वैक्सिनेशन के लिए चयनित व्यक्ति को अस्पताल बुलाने और उसके बाद वैक्सीन लगाने की पूरी प्रक्रिया का रिहर्सल होगा। डॉ परमार ने बताया कि ड्राई रन से प्लानिंग और वैक्सिनेशन की प्रक्रिया के बीच तालमेल बैठाने की कोशिश की जाएगी। इससे वैक्सिनेशन से जुड़े कर्मचारियों में आत्मविश्वास जागेगा।



Source link