सुसाइड के तरीके से हर कोई हैरान: डॉक्टर विनोद विश्वकर्मा ने 13 साल पहले की थी लव मैरिज, सुसाइड से पहले बेटाें के काटे थे बाल

सुसाइड के तरीके से हर कोई हैरान: डॉक्टर विनोद विश्वकर्मा ने 13 साल पहले की थी लव मैरिज, सुसाइड से पहले बेटाें के काटे थे बाल


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Doctor Vinod Vishwakarma Did Love Marriage 13 Years Ago, Before The Suicide, The Sons Had Their Hair Cut

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डॉक्टर विनोद कुमार विश्वकर्मा की जीवित अवस्था की फोटो

  • मेडिकल चिकित्सक सहित करीबियों ने व्यक्त की आशंका, आसान मौत की बजाए गला काटकर दर्दभरी मौत चुनने में छिपा है कोई रहस्य

मेडिकल कॉलेज की सर्जरी विभाग में पदस्थ रहे डॉक्टर विनोद विश्वकर्मा की आत्महत्या के तरीके से हर कोई हैरान है। मेडिकल में पदस्थ सहयोगी चिकित्सकों सहित निकट के दोस्त भी नहीं समझ पा रहे हैं कि डॉक्टर होते हुए भी विनोद विश्वकर्मा ने आसान मौत की बजाए सर्जिकल ब्लेड से गला क्यूं काटा। उनकी आशंका है कि इस दर्दभरी मौत में कोई रहस्य छिपा है।

डॉक्टर विश्वकर्मा ने 13 साल पहले डॉक्टर ममता मंडलोई से लव मैरिज की थी। आत्महत्या से पहले उन्होंने दोनों बेटों के बाल भी काटे थे। इसके बाद बाथरूम में नहाने गए थे। फिर अचानक ऐसा क्या हो गया कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। परिवार सहित करीबियों की नजर पीएम रिपोर्ट पर टिक गई है। पुलिस भी पीएम रिपोर्ट से कई तस्वीरों के साफ होने की उम्मीद लगाए बैठी है।

पत्नी डॉक्टर ममता के कथन दर्ज करती पुलिस

पत्नी डॉक्टर ममता के कथन दर्ज करती पुलिस

2007 में की थी लव मैरिज
जानकारी के अनुसार डॉक्टर विनोद विश्वकर्मा मूलत: अशोक नगर के रहने वाले हैं। 2007 में उन्होंने डॉक्टर ममता मंडलोई से लव मैरिज की थी। डॉक्टर ममता विक्टोरिया जिला अस्पताल में पदस्थ है, लेकिन वर्तमान में जेल अस्पताल में ड्यूटी चल रही है। डॉक्टर विनोद विश्वकर्मा ने आत्महत्या से पहले दोनों बेटों स्पर्श और अनुभव के बाल काटे थे। बड़े बेटे स्पर्श ने बताया कि बाथरूम में नहाने गए पिता की चीख सुनाई पड़ी थी, लेकिन वे समझ नहीं पाए।
कई तरह की बातें आ रही सामने
डॉक्टर विनोद विश्वकर्मा को लेकर कई तरह की बातें छन-छन कर सामने आ रही है। बताते हैं कि वह कुछ समय से बहुत अधिक शराब पीने लगे थे। हालांकि इसकी वजह कोई बता नहीं पा रहा है। इसके अलावा वह कुछ आर्थिक तौर पर भी परेशान चल रहे थे। बताते हैं कि हर महीने ईएमआई भरने में ही वेतन चला जाता था।

पति की मौत से सदमे में पत्नी ममता और निकट के लाेग

पति की मौत से सदमे में पत्नी ममता और निकट के लाेग

डॉक्टर के ही मकान में खुली है पुलिस चौकी
डॉक्टर विनोद विश्वकर्मा के मकान में ही धनवंतरी नगर पुलिस चौकी खुली है। दूसरे मकान में वह खुद परिवार सहित रह रहे थे। अब धनवंतरी नगर पुलिस ही उनकी आत्महत्या मामले की जांच कर रही है। शव का पीएम होने के बाद शव को मर्चरी में रखवा दिया गया है। शुक्रवार को परिवार के लोगों के आने के बाद तिलवारा घाट पर अंतिम संस्कार होगा।
मोबाइल लिया गया है जांच में
डॉक्टर विनोद विश्वकर्मा ने बाथरूम बंद कर खुद का सर्जिकल ब्लेड से गला काट लिया था। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने दरवाजा खोल लिया था। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। डॉक्टर का मोबाइल जब्त कर जांच में लिया है। पीएम रिपोर्ट मिलने और परिजनों सहित अन्य के बयान दर्ज होने के बाद तस्वीर कुछ साफ होगी।
गोपाल खंडेल, एएसपी, साउथ सिटी



Source link