Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खरगोन13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गुरुवार को शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह की 7 तारीख को शासकीय उचित मूल्य दुकान पर अन्नोत्सव मनाया। अन्न उत्सव कार्यक्रम की निगरानी व सतर्कता समिति की अध्यक्ष नर्मदा रवि सोलंकी, नोडल अधिकारी दयाराम गोखले, सेल्समैन उदयसिंह पटेल, निगरानी समिति के सदस्य रवि सोलंकी, जितेंद्र वर्मा, असलम खान, सचिव रमेश भालसे, संतोष चोरमले, दीपक तंवर, मंदाकिनी खटके की उपस्थिति में पात्र हितग्राहियों को राशन सामग्री का वितरण शासन के निर्देशानुसार किया। समिति की अध्यक्ष व सदस्यों ने अंत्योदय अन्न योजना का आवंटन कम मिलने, पीओएस मशीन का सर्वर बार-बार बंद होने से उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी के बारे में सेल्समेन से चर्चा कर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। सेल्समेन ने बताया उपभोक्ताओं हो रही परेशानियों के संबंध मे शीघ्र ही वरिष्ठ कार्यालय को पत्र लिखकर सूचित किया जाएगा।