- Hindi News
- Local
- Mp
- Two Videos Of Firing On Social Media Went Viral, Who Openly Opened Fire, Confused Police
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
खुलेआम सड़क पर युवक गोली चलाकर फोटो खिंचाता हुआ।
- शुक्रवार दोपहर वायरल होने के बाद पूरे शहर में फैले वीडियो
- दोनों में युवा बेखौफ गोलियां चलाते हुए
शुक्रवार दोपहर ग्वालियर में सोशल मीडिया में एक के बाद एक दो वीडियो वायरल हुए हैं। एक वीडियो में हाइवे किनारे खड़े कुछ लड़के खुलेआम फायरिंग कर रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में एक गली में कुछ लोग जन्मदिन का जश्न मनाते हुए फायरिंग कर रहे हैं। यह दोनों वीडियो कुछ ही समय में इतने चर्चित हो गए हैं कि पुलिस तक भी पहुंच गए हैं। पुलिस भी पता लगा रहा है कि आखिरकार यह वीडियो कब के हैं और इसमें फायरिंग करने वाले कौन हैं।

जन्मदिन के जश्न के बाद फायरिंग करते युवक
पहला वीडियो
- इस वीडियो में हाइवे किनारे खड़े 6 से 7 लड़के एक युवक को गोली चलाने और फोटो खिंचाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसके बाद युवक कट्टा लोड कर फायर कर देता है। आसपास के लड़के ताली बजाते हैं। आसपास का सीन देखकर यह घटना स्थल ग्वालियर के पुरानी छावनी के ग्वालियर गेट जैसा लग रहा है। अब यह वीडियो कब का है और यह लड़के कौन हैं इसका पता लगाया जा रहा है।
दूसरा वीडियो
- दूसरा वीडियो शुक्रवार दोपहर 2 बजे वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक गली में कुछ लड़के किसी का जन्मदिन जश्न मना रहे हैं। करीब 15 से 20 लड़के गली में खड़े हैं। रात का समय है। इनमें से दो लड़के कट्टा लेकर फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इन युवकों ने 3 राउंड फायर किए हैं। यह जगह ग्वालियर के घासमंडी या हजीरा क्षेत्र जैसी लग रही है। वीडियो कब का है यह कुछ नहीं कहा जा सकता। पर जिस तरह से इसमें खड़े युवक गर्म कपड़े पहने हैं लग रहा है वीडियो सर्दी का ही है।
कब और किसने किए वायरल
अब पुलिस इसमें यह पता करेगी कि यह वीडियो कब और किसने कहां-कहां अपलोड किए हैं। जिससे पता चल सके कि सबसे पहले वीडियो कहां से आया है। साथ ही संबंधित थाना पुलिस को भी वीडियो में दिखने वाले चेहरे पहचानने के लिए कहा जा रहा है।