Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कोहेफिजा पुलिस ने अपहरण की शिकायत पर चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इसमें शिकायत कर्ता का अपहरण किया गया भतीजा भी शामिल है। हालांकि अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।
- रिश्तेदारों में उधारी के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था
- आरोपी ने चाचा से मारपीट करने वालों को मारने की लिए सुपारी दी थी
भोपाल में सुपारी किलर को हायर कर दो लोगों की हत्या की सुपारी देना एक युवक को भारी पड़ गया। सवा लाख रुपए देने के बाद वह ही गायब हो गया। उसके बाद उसके चाचा ने पुलिस से शिकायत की, तो पुलिस ने इस मामले में घंटों की मशक्कत के बाद उसके भतीजे समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद 2 लाख की सुपारी दिए जाने का मामला सामने आया। अब पुलिस आरोपियों और फरियादियों के बीच उलझ गई है। टीआई कोहेफिजा पुलिस के अनुसार शिकायत के बाद कार्रवाई की है।
अब उस युवक के थाने आने का इंतजार है, जिसके नाम की सुपारी दी गई थी। उसके आने के बाद ही पूरा मामला सामने आ सकेगा। उनके बीच उधारी के रुपए के लेन देन को लेकर विवाद चल रहा है। टीआई थाना कोहेफिजा अनिल वाजपेयी ने बताया कि नीरज प्रजापति ने बताया कि उनका भतीजा संजय प्रजापति का अपहरण हो गया है। वह अचानक से गायब हो गया है।
पुलिस ने देर रात के बाद ही आधा दर्जन से अधिक इलाकों में दबिश दी। इस दौरान नीरज ने बताया कि उनका तीन दिन पहले जहांगीराबाद इलाके में विवाद हो गया था। गोविंद और अनुराग ने उनसे मारपीट की थी। इसके बारे में उन्होंने अपने भतीजे देव को बताया था। उसके बाद से ही वह गायब है। पुलिस ने इस मामले में गोविंद और अनुराग से भी पूछताछ की। इधर पुलिस देव और सुपारी लेने वालों तक पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में देव, साजिद और शुभम समेत 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस को अनुराग और गोविंद के थाने पहुंचने का इंतजार है।
सवा लाख रुपए दे चुका था
पुलिस को देव ने बताया कि उसने साजिद और शुभम को अनुराग और गोविंद को मारने के लिए 2 लाख रुपए की सुपारी दी थी। देव ने उन्हें एक लाख बीस हजार रुपए दे दिए थे। साजिद और शुभम ने उनका काम नहीं किया और उन्हें गुमराह करने लगा। इतना ही नहीं आरोपी उससे सौदे का पूरा पैसा भी मांग रहे थे। उसका उन्हीं ने अपहरण कर लिया था। हालांकि टीआई का कहना है कि अभी बयानों की तफ्तीश नहीं हुई है। बयानों की तफ्तीश और गोविंद और अनुराग के एफआईआर कराने के बाद पूरा मामला सामने आ सकेगे।