निकाय चुनाव की तैयारी के मद्देनजर मुख्यमंत्री का दौरा: सीएम एक महीने में 16 नगर निगमों में जाएंगे, 3 फरवरी को भोपाल में

निकाय चुनाव की तैयारी के मद्देनजर मुख्यमंत्री का दौरा: सीएम एक महीने में 16 नगर निगमों में जाएंगे, 3 फरवरी को भोपाल में


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 3 फरवरी को भोपाल नगर निगम क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे किसी सरकारी योजना के हितग्राही के घर खाना भी खाएंगे। सीएम अगले एक महीने में सभी 16 नगर निगमों में पहुंचेंगे। इस दौरान वे गरीबों के घर पर ही खाना खाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 6 जनवरी को इंदौर से हो चुकी है। उनके दौरे 5 फरवरी तक प्रस्तावित हैं।

सभी निकायों को पिछले दिनों पांच वर्षीय रोडमैप बनाने के निर्देश दिए थे। नगर निगमों के दौरे के दौरान सीएम पंचवर्षीय योजनाओं का प्रजेंटेशन देखेंगे और क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को इस बारे में नगर निगम आयुक्तों व अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजना ऐसी बनाएं, जो जमीन पर उतर सकें। हवा हवाई काम न हो। जब मैं आऊं तो लोगों को लगे कि सीएम आए हैं और यह काम पूरा होगा। गौरतलब है कि निकाय चुनाव अप्रैल में संभावित हैं। उनकी यह तैयारी आगामी निकाय चुनावों के मद्देनजर है।

कब, कहां पहुंचेंगे सीएम
13 जनवरी – उज्जैन
15 जनवरी – सागर व कटनी
16 जनवरी – सतना व सिंगरौली
22 जनवरी – खंडवा व बुरहानपुर
23 जनवरी – रीवा
26 जनवरी – जबलपुर
27 जनवरी – रतलाम व देवास
30 जनवरी – ग्वालियर व मुरैना
3 फरवरी – भोपाल
5 फरवरी – छिंदवाड़ा



Source link