- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal Indor (Madhya Pradesh) Weather Forecast | Rise Temperature In Bhopal, Indor, Gwaliaor, Hoshangabad, Jabalpur And Sagar Divisions, IMD Issues Hail Alert For Bhopal
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल समेत प्रदेश भर में बारिश हुई। भोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र की सुबह 8 बजे की स्थिति। कोहरे के कारण सूरज नजर नहीं आया।
- बादल छाने के कारण रात का पारा सामान्य से 9 डिग्री तक उछला
पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश में शुक्रवार रात भोपाल और इंदौर समेत 17 जगहों पर बारिश की बौछारें पड़ी। अभी रविवार दोपहर तक इसी तरह मौसम बना रहेगा। बारिश और बादल छाने से जहां दिन का तापमान गिरेगा, वहीं रात के पारे में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार दोपहर बाद बादल छटने की उम्मीद है। ऐसे में फिर ठंड जोर पकड़ेगी। हालांकि अभी अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
अगले 24 घंटे यहां होगी हल्की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में होशंगाबाद संभाग और सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, उज्जैन व देवास जिलों के अलग-अलग इलाकों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। ग्वालियर, चंबल, सागर और उज्जैन संभागों तथा भोपाल व राजगढ़ जिलों के अलग-अलग स्थानों पर कल सुबह को मध्यम से भारी कोहरा होने की संभावना है।
प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में दूसरी बार बारिश होने की संभावना है। इस साल की पहली बारिश दो जनवरी से शुरू हुई थी। अब इसका दूसरा दौर शुरू हो गया है। मौसम का यह मिजाज पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला है। बारिश का दौर लंबे समय तक नहीं चलेगा। रविवार दोपहर बाद बादल हटने की उम्मीद है। उसके बाद सर्दी बढ़ेगी।
यह सिस्टम बना है
वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर चक्रवातीय गतिविधियों के रूप में सक्रिय है, जबकि दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में अन्य चक्रवातीय गतिविधियां हो रही हैं। श्रीलंका के आसपास भी एक चक्रवातीय सक्रिय है। इस कारण मध्यप्रदेश में बारिश और कोहरा हो रहा है।
दिन और रात के तापमान में अंतर
प्रदेश में बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में काफी अंतर है। भोपाल और होशंगाबाद में रात का पारा सबसे ज्यादा चढ़ा। भोपाल में रात का तापमान सामान्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। यहां यह 19.2 डिग्री पर आ गया, जबकि होशंगाबाद में 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान ग्वालियर में 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश भर में रात का पारा 12 से लेकर 21 के बीच रहा। कोहरे के कारण ग्वालियर, उज्जैन और खजुराहो में दृश्यता 500 मीटर रही।
रात में यहां रहा सबसे कम तापमान
| शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
| ग्वालियर | 12.6 | 20.0 |
| नरसिंगपुर | 13.0 | 27.0 |
| मंडला | 13.2 | 28.6 |
| दतिया | 14.2 | 22.2 |
रात में यहां रहा सबसे ज्यादा तापमान
| शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
| होशंगाबाद | 21.0 | 25.6 |
| भोपाल | 19.2 | 27.6 |
| छिंदवाड़ा | 19.2 | 25.8 |
| उज्जैन | 19.0 | 29.5 |
चार महानगरों का तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| भोपाल | 27.6 | 19.2 |
| इंदौर | 28.8 | 18.8 |
| ग्वालियर | 20.0 | 12.6 |
| जबलपुर | 24.4 | 18.4 |