- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Quarrel With Wife Over Something In The Night; A Dead Body Was Found Hanging From A Tree In The Morning
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को फंदे से उतारा।
रहली के जूना गांव में शनिवार सुबह किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था। शनिवार सुबह पति का शव फंदे पर मिला। परिजन शव उतारकर अस्पताल ले गए। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची। परिजन के बयान लिए हैं। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
रहली थाना प्रभारी राेहित मिश्रा ने बताया, जूना गांव निवासी किसान सुनील पिता बलराम पटेल ने गांव के ही किसान का खेत बटाई पर लिया था। वह खेती की देखरेख कर रहा था। कई बार वह खेत पर ही बनी झाेपड़ी में साे जाता था। शुक्रवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात पर झगड़े हुआ। सुबह 6 बजे सुनील का शव खेत पर पेड़ से फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना परिजन काे मिली, तो वहां पहुंचे। माैके से सुसाइड नाेट भी नहीं मिला है।