IND VS AUS: एलेन बॉर्डर ने पुजारा पर उठाए सवाल (साभार-एपी)
सिडनी टेस्ट की पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने की धीमी बल्लेबाजी, 176 गेंदों में बनाए सिर्फ 50 रन.
बॉर्डर ने कहा, ‘श्रेय गेंदबाजी को दिया जाना चाहिए जो काफी अच्छी रही और ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें कभी भी दबाव से बाहर नहीं निकलने दिया. आधी जंग तो यही है, गेंदबाजों को विकेट लेने में काफी मुश्किल हो रही थी लेकिन अगर स्कोरबोर्ड ही नहीं बढ़ रहा तो अंत में यह आपका इनाम ही है. ‘ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने भी पुजारा की बल्लेबाजी की आलोचना की और कहा कि ‘उन्हें अपनी स्कोरिंग गति में थोड़ा तेज होना चाहिए था क्योंकि मुझे लगता है कि इससे उनके बल्लेबाजी जोड़ीदारों पर ज्यादा ही दबाव पड़ रहा था. ‘
टॉम मूडी बोले-पुजारा अपना काम कर रहे थे
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई आल राउंडर टॉम मूडी का हालांकि मानना है कि पुजारा अपना सामान्य खेल खेल रहे थे और स्कोरबोर्ड को चलाने की जिम्मेदारी कप्तान अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी की थी. मूडी ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इसमें पुजारा की कोई गलती है, अपने करियर में उसने आमतौर पर इसी तरह का क्रिकेट खेला है और टीम का उनसे अपनी नैसर्गिक शैली के उलट खेल की मांग करना अनुचित होगा. ‘IND vs AUS: शुरुआती 100 गेंदों में एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाए पुजारा, फिर लायन के एक ओवर में मचाया तहलका
उन्होंने कहा, ‘मैं इसे रहाणे और विहारी पर डालूंगा. विहारी आये और 38 गेंदों में चार रन बनाये. मेरे हिसाब से इन दोनों खिलाड़ियों को स्कोर को बढ़ाते रहने की जरूरत थी, उन्हें पुजारा की इस श्रृंखला में ही नहीं बल्कि अन्य श्रृंखलाओं में भी भूमिका को समझना चाहिए कि उन्होंने भारत के लिये टेस्ट क्रिकेट खेला है. ‘