Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
विशेष किशोर पुलिस इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने बच्चों के परिजन को हिदायत दी।
भोपाल-सागर स्टेट हाईवे पर वाहनों के आगे आकर भीख मांगने वाले बच्चों को उनके माता-पिता के सुपुर्द करने के लिए शनिवार को पुलिस की विशेष किशोर इकाई की एक टीम राहतगढ़ पहुंची। मां-बाप को हिदायत देते हुए आगे से बच्चों को भीख मांगने रोड पर ना भेजने को कहा गया।
पुलिस की विशेष किशोर इकाई की ज्योति तिवारी ने बताया कि राहतगढ़ से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई थी कि कुछ बच्चे भोपाल रोड बस स्टैंड के पास गाड़ियों के सामने आकर लोगों को रोककर उनसे पैसे मांगते हैं। जिससे बच्चों की जान को खतरा रहता है। इससे राहगीरों को भी परेशानी होती है। सूचना पर विशेष किशोर पुलिस इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम शनिवार को राहतगढ़ पहुंची। यहां कुछ बच्चे भिक्षावृत्ति करते हुए पाए गए। समझाइश देकर इन्हें माता-पिता के पास जाने को कहा। इनके माता-पिता को चेतावनी दी गई कि अगर इन्हें भीख मांगने फिर भेजोगे तो आप पर कार्रवाई होगी अलग-अलग स्थानों में जाकर बालक एवं बालिकाओं द्वारा इस तरह का कार्य करते हुए उन्हें समझाइश देकर माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस टीम में सतीश तिवारी, मुकेश यादव, चाइल्ड हेल्पलाइन से वर्षा ठाकुर, सुषमा यादव, खेमराज पटेल, योगेश राठौर शामिल रहे।