- Hindi News
- Local
- Mp
- Liver Arrived In Air Port From Bansal Hospital In 18 Minutes, People Stopped In Traffic After Seeing Ambulance, ‘salute’
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल एक बार फिर ग्रीन कॉरिडोर बना। शनिवार शाम 6:45 बजे बंसल हॉस्पिटल से एंबुलेंस ‘लिवर’ लेकर रवाना हुई और 18 मिनिट में 7:03 बजे एयर पोर्ट पहुंच गई।
- दिवंगत टीचर तापसी चक्रवर्ती की लिवर, दो किडनी व आंखें दान कर परिवार बना मिसाल
- दिल्ली के ILBS हॉस्पिटल में भर्ती मरीज को ट्रांसप्लांट किया जाएगा लिवर, किडनी व आखें भोपाल में दान
भोपाल एक बार फिर ग्रीन कॉरिडोर बना। शनिवार शाम 6:45 बजे बंसल हॉस्पिटल से एंबुलेंस ‘लिवर’ लेकर रवाना हुई और 18 मिनिट में 7 बजकर 3 मिनिट में एयर पोर्ट पहुंच गई। यह लिवर एक टीचर तापसी चुक्रवर्ती का था, जिनकी ब्रेन हेमरेज से 7 जनवरी को मौत हो गई थी। जब उनका लिवर एयर पोर्ट पहुंचाने के लिए करीब एक घंटे का कॉरिडोर बनाया गया। पूरे रास्ते ट्रेफिक रोक दिया गया। अक्सर लोग ट्रेफिक रोके जाने पर नाराज होते हैं, लेकिन जिस रास्ते से एंबुलेंस गुजरी, लोगों ने सलाम किया। जबकि यह लिवर दिल्ली के आईएलबीएस हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज के लिए भेजा गया। तापसी चक्रवर्ती के दूसरा अंग किडनी लेकर दूसरी एंबुलेंस इसी अस्पताल से रेडक्रास सिद्धांता हॉस्पिटल पहुंची। यह दूरी महज 15 मिनिट में पूरी की गई। यहां डॉक्टरों की एक टीम पहले से तैयार थी। एंबुलेंस के पहुंचते ही टीम ने किडनी हॉस्पिटल सेकंड फ्लोर पर पहुंचा दी। यह किडनी इस हॉस्पिटल में भर्ती रोशन सिंह को ट्रांसप्लांट की जाएगी। इसके बाद रात करीब 9 बजे गांधी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर बंसल अस्पताल पहुंची और वे तापसी क आखों का कार्निया अपने साथ ले गए। जबकि उनकी एक किडनी बंसल अस्पताल में भर्ती एक मरीज को ट्रांसप्लांट की जाएगी। भोपाल इससे पहले भी ग्रीन कॉरिडोर बन चुका है, लेकिन इस बार केवल एक अंग नहीं बल्कि दो अंगों के लिए बना। दिवंगत टीचर तापसी चक्रवर्ती का लिवर, दोनों किडनी और आंखें उनके परिवार ने दान कर एक मिसाल कायम की। कोलार रोड जानकी अपार्टमेंट निवासी तापसी चक्रवती को 6 जनवरी को ब्रेन हेमरेज अटैक आया था। परिजनों ने उन्हें बंसल अस्पताल में भर्ती किया था। लेकिन 7 जनवरी को डॉक्टरों ने उनका ब्रेनडेड घोषित कर दिया गया। इसके बाद उनके पति अभय चक्रवर्ती और बेटे अमित ने परिवार के अन्य सदस्यों से चर्चा करके तय किया कि वे अंगदान करेंगे। जब भोपाल आर्गन डोनेशन सोसायटी के सदस्यों से चर्चा की और फिर अंगदान पर सहमति बनी। इसके बाद तापसी चक्रवर्ती के किडनी, लिवर और कार्निया का एपनिया टेस्ट कराया गया, जो कि पॉजिटिव आया। निर्णय लिया कि एक किडनी बंसल अस्पताल में एडमिट मरीज को दी जाएगी। दूसरी सिद्धांता रेडक्रॉस में भर्ती रोशन सिंह और लिवर दिल्ली के आईएलबीएस अस्पताल में भर्ती मरीज को ट्रांसप्लांट किया जाएगा। इसके अलावा कार्निया गांधी मेडिकल कॉलेज को किया गया।