Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
टॉय ट्रेन की सवारी करते लोग
- बच्चों के लिए टॉय ट्रेन सबसे बड़ा आकर्षण
डुमना नेचर पार्क में एक बार फिर से टॉय ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है। उद्यान की खूबसूरती वैसे तो सभी को आकर्षित करती है, लेकिन बच्चों के लिए टॉय ट्रेन सबसे बड़ा आकर्षण रही है। एक अच्छा संकेत है कि बच्चों की ट्रेन भी चल चुकी है और वन्य प्राणियों की मौजूदगी पर भी असर नहीं पड़ा है।
अब परेशानी भी नहीं
बीते दिनों कोविड के चलते इसे बंद कर दिया गया था। एक और वजह बताई गई थी कि इसकी आवाज वन्य प्राणियों के लिए परेशानी खड़ी करती है। यही वजह है कि अब इसे इलेक्ट्रिक मोटर में तब्दील किया जा रहा है।
बच्चे तो बच्चे, बड़े भी बच्चे..
टॉय ट्रेन की सवारी है ही इतनी मजेदार कि बच्चों के साथ साथ इस पर बड़े भी सवार होने से खुद को रोक नहीं पाते हैं।