IND vs AUS: पुजारा की बैटिंग पर ट्विटर वार, कैफ ने पोंटिंग-बॉर्डर को लगाई फटकार

IND vs AUS: पुजारा की बैटिंग पर ट्विटर वार, कैफ ने पोंटिंग-बॉर्डर को लगाई फटकार


चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (India vs Australia 2020) सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में 50 रन बनाए. पुजारा ने 176 गेंदों का सामना किया. वे 100 गेंदों तक एक भी चौका नहीं लगा सके.

चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (India vs Australia 2020) सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में 50 रन बनाए. पुजारा ने 176 गेंदों का सामना किया. वे 100 गेंदों तक एक भी चौका नहीं लगा सके.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 10, 2021, 10:02 AM IST

नई दिल्ली. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (India vs Australia) तीसरे टेस्ट में कई मोर्चों पर संघर्ष कर रही है. भारतीय टीम (Team India) अपनी पहली पारी में 244 रन पर सिमटने के कारण हार की ओर बढ़ गई है. टीम के दो खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत चोटिल हो गए हैं. मुश्किलों में घिरी टीम इंडिया के कई समर्थक अब उसके भरोसमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) की बैटिंग स्टाइल पर भिड़ गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) और एलन बॉर्डर (Allan Border) ने कहा कि पुजारा की धीमी बैटिंग के चलते दूसरे बल्लेबाजों पर दबाव बना और वे आउट हो गए. हालांकि, मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने पोंटिंग और बॉर्डर की आलोचना को सिरे से खारिज कर दिया.

चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (India vs Australia 2020) सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में 50 रन बनाए. वे पारी में भारत के संयुक्त रूप से टॉप स्कोरर रहे. शुभमन गिल ने भी 101 गेंद में 50 रन बनाए. पुजारा ने 176 गेंदों का सामना किया. वे 100 गेंदों तक एक भी चौका नहीं लगा सके.

चेतेश्वर पुजारा की धीमी बैटिंग पर पूछे गए एक सवाल पर रिकी पोंटिंग ने कहा , ‘मुझे नहीं लगता कि ये सही रवैया है. मुझे लगता है कि पुजारा को रन बनाने की गति और बढ़ानी चाहिए. मुझे लगता है कि उनकी वजह से दूसरे बल्लेबाजों पर ज्यादा दबाव बन रहा है.’

पुजारा की बैटिंग पर रिकी पोंटिंग को मोहम्मद कैफ ने करारा जवाब दिया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘क्या भारत को तेजी से बैटिंग करने की जरूरत थी या पारी समाप्ति घोषित करने की जरूरत थी. पुजारा 9 महीने के बाद क्रिकेट खेल रहे हैं. थोड़ा दिल बड़ा रखिए. कृपया धीमी बल्लेबाजी की बात ना करें. याद रखें कि यह टेस्ट मैच है. यह कोई वनडे या टी20 मैच नहीं है, जिसमें स्लॉग ओवर्स में तेज बैटिंग की जरूरत हो.’ रिकी पोंटिंग आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स के कोच हैं. मोहम्मद कैफ भी इसी टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल हैं.ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने भी पुजारा की धीमी बैटिंग की आलोचना की. उन्होंने कहा, ‘वे (पुजारा) शॉट खेलने के लिए डरे हुए लग रहे हैं. क्या ऐसा नहीं है? वे रन जुटाने की बजाय अपना विकेट बचाए रखने के लिए खेल रहे हैं.’ हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के ही टॉम मूडी ने कहा कि पुजारा अपना सामान्य खेल खेल रहे हैं. धीमी बैटिंग उनकी शैली है और यह कहना ठीक नहीं है कि वे अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं.’








Source link