नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) का तीसरा टेस्ट सिडनी (Sydney) में खेला जा रहा है. ये मैच शर्मनाक घटनाओं का गवाह बन चुका है. यहां दर्शकों के द्वारा हो रही नस्लीय टिप्पणी को लेकर वीरेंद्र सहवाग खफा हो गए हैं.
सहवाग ने लगाई क्लास
टीम इंडिया (Team India) के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने ट्विटर पर लिखा, ‘तुम करो तो व्यंग (Sarcasm), और कोई करें तो नस्लीय टिप्पणी (Racism). सिडनी के दर्शक जो कर रहे हैं वो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. ये लोग बेहतरीन टेस्ट सीरीज का मजा किरकिरा कर रहे हैं.’
Tum karo toh Sarcasm , aur koi Kare toh Racism .
Very unfortunate with what some of the Australian crowd has been doing at the SCG and spoiling the vibes of a good test series. pic.twitter.com/mrDTbX4t7i— Virender Sehwag (@virendersehwag) January 10, 2021
यह भी पढ़ें- हनुमा विहारी ने छोड़ा मार्नस लाबुशेन का कैच, ट्विटर पर फूटा फैंस का गुस्सा
सिराज पर नस्लीय टिप्पणी
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) के स्टैंड्स में मौजूद दर्शकों के हंगामे के वजह से खेल रोकना पड़ा. कई दर्शकों ने मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) पर नस्लीय टिप्पणी की. इसके बाद सुरक्षार्मियों ने हंगामा करने वाले 6 लोगों को स्टैंड्स से बाहर कर दिया.
Again Siraj has been Abused by the Australian Crowd. These are the guys who was abusing Siraj.#Siraj #bumrah #AUSvIND pic.twitter.com/oa4Osd3vOU
— Sujal Jaiswal (@sujal_jaiswal16) January 10, 2021
रोकना पड़ा मैच
दर्शकों की इस हरकत की वजह से सभी खिलाड़ी मैदान के बीच में पहुंच गए और मैच को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा. तभी अंपायर ने चायकाल का ऐलान कर दिया. खेल थोड़ी देर बाद शुरू हुआ. मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने इस घटना की शिकायत फील्ड अंपायर से की.
Play stopped at the SCG for more an eight minutes after allegations of abuse from the crowd #AUSvIND https://t.co/lae1ODNmwF
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 10, 2021
तीसरे दिन भी हुई घटना
सिडनी टेस्ट (Sydney Test) के तीसरे दिन स्टेडियम के स्टैंड्स में मौजूद नशे में धुत दर्शक ने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को ‘मंकी’ (बंदर) कहा, जिसके बाद बीसीसीआई (BCCI) ने आईसीसी (ICC) मैच रैफरी के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज की.