भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, “तुम करो तो कटाक्ष (Sarcasm), और कोई करे तो नस्लवाद (Racism). सिडनी के मैदान में कुछ ऑस्ट्रेलियाई दर्शक जो कर रहे हैं वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं और वे बेहतरीन टेस्ट सीरीज का मजा किरकिरा कर रहे हैं.”
Tum karo toh Sarcasm , aur koi Kare toh Racism .Very unfortunate with what some of the Australian crowd has been doing at the SCG and spoiling the vibes of a good test series. pic.twitter.com/mrDTbX4t7i
— Virender Sehwag (@virendersehwag) January 10, 2021
भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट किया, “सिडनी के मैदान पर जो रहा है वो देखना दुर्भाग्यपूर्ण है. इस बकवास के लिए कोई जगह नहीं है. खेल के मैदान पर खिलाड़ियों को गाली देने की जरूरत कभी समझ में नहीं आई. अगर आप खेल देखने के लिए नहीं आए हैं और सम्मानजनक व्यवहार नहीं करते तो कृपया ना आएं और माहौल को खराब ना करें.”
Very unfortunate to see what’s happening at SCG. There is no place for this rubbish. Never understood the need to yell abuse at players on a sporting field.. If you’re not here to watch the game and can’t be respectful, then pls don’t come and spoil the atmosphere. #AUSvIND
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) January 10, 2021
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी टॉम मूडी ने कहा, “अस्वीकार्य व्यवहार. नस्लवाद के लिए कोई जगह नहीं है. मुझे उम्मीद है कि इसे सबसे गंभीर तरीके से निपटा जाएगा.”
Unacceptable behaviour there is no place for racism, I hope this is dealt in the most severe way. #AUSvIND
— Tom Moody (@TomMoodyCricket) January 10, 2021
हरभजन सिंह ने ट्वीट किया, ‘मैंने व्यक्तिगत रूप से ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए मैदान पर कई बातें सुनी हैं. उन्होंने मेरे रंग और धर्म को लेकर को टिप्पणी की. यह पहली बार नहीं है जब भीड़ यह बकवास कर रही है… आप उन्हें कैसे रोकेंगे?’
I personally have heard many things on the field while playing in Australia about Me My religion My colour and much more..This isn’t the first time the crowd is doing this nonsense..How do u stop them ?? #AUSvIND
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) January 10, 2021
जानें पूरा माजरा
रविवार को चौथे दिन के दूसरे सेशन के दौरान भारतीय खिलाड़ी मैदान के बीच एकत्रित हो गए जब स्क्वायर लेग बाउंड्री पर खड़े सिराज ने अपशब्द कहे जाने की शिकायत की. इससे पहले सिराज के ओवर में कैमरन ग्रीन ने लगातार दो छक्के जड़े थे. इसके बाद पुलिसकर्मी दर्शक दीर्घा में गए और अपशब्द कहने वाले व्यक्ति को ढूंढने लगे और फिर छह लोगों को स्टैंड से जाने को कहा गया.