Syed Mushtaq Ali Trophy: आईपीएल में फ्लॉप रहे दिनेश कार्तिक ने 17 गेंदों पर बनाए ताबड़तोड़ 46 रन

Syed Mushtaq Ali Trophy: आईपीएल में फ्लॉप रहे दिनेश कार्तिक ने 17 गेंदों पर बनाए ताबड़तोड़ 46 रन


दिनेश कार्तिक ने झारखंड के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली है (फोटो साभार @BCCIdomestic)

Syed Mushtaq Ali Trophy 2021: तमिलनाडु के कप्तान दिनेश कार्तिक (Dinesh Kartik) ने झारखंड के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 10, 2021, 3:45 PM IST

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बुरी तरह फ्लॉप रहे दिनेश कार्तिक ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) में झारखंड के खिलाफ पहले मैच में ताबड़तोड़ पारी खेली है. दो महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर उतरे तमिलनाडु के कप्तान कार्तिक ने फॉर्म में वापसी करते हुए सिर्फ 17 गेंदों पर 46 रन बनाए. तमिलनाडु की टीम ने सी हरि निसंथ (92) और कार्तिक की पारियों की बदौलत झारखंड के सामने निर्धारित 20 ओवरों में 190 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में झारखंड की टीम सात विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी. तमिलनाडु ने पहला मैच 66 रनों से जीत लिया.

आईपीएल में फ्लॉप रहे थे कार्तिक
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलने वाले दिनेश कार्तिक आईपीएल 2020 में कुछ खास नहीं कर पाए थे. उन्होंने 14 पारियों में 126 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 169 रन बनाए थे. उनकी खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन कोलकाता की टीम पर भी पड़ा. इसके चलते आईपीएल के बीच में कार्तिक को कप्तानी से हाथ धोना पड़ा. उनकी जगह इंग्लैंड के खिलाड़ी ऑयन मॉर्गन को कप्तान बनाया गया. हालांकि कार्तिक ने आज आईपीएल के खराब फॉर्म को पीछे छोड़ते हुए झारखंड के खिलाफ तीन चौके और चार छक्कों की बदौलत 46 रन बनाए. उन्होंने 270 की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाया. कार्तिक ने झारखंड के गेंदबाज मोनू सिंह की गेंदों पर लगातार तीन छक्का और एक चौका भी जड़ा. दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल में सिर्फ चार छक्के जड़ने वाले कार्तिक ने इतने छक्के एक ही मैच में लगाया.

तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 189 रन
तमिलनाडु की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज निसंथ और कार्तिक के अलावा नारायण जगदीशन ने 27 रन बनाए. झारखंड की ओर से राहुल शुक्ला ने दो और अनुकूल राय ने एक विकेट लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की शुरुआत बेहद खराब रही. कप्तान इशान किशन सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए. टीम की ओर से सबसे ज्यादा 28 रन आनंद सिंह ने बनाया और उनके अलावा विराट सिंह ने 23 रनों की पारी खेली. तमिलनाडु की तरफ से सोनू यादव ने तीन और संदीप वारियर ने दो विकेट चटकाया.








Source link