स्पॉट एक, हादसे दो, जान गईं तीन: ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, दो चचेरे भाइयों की मौत, हाइवे पर जाम में फंसा दूसरा ट्रैक्टर गड्‌ढे में पलटा, चालक ने जान गंवाई

स्पॉट एक, हादसे दो, जान गईं तीन: ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, दो चचेरे भाइयों की मौत, हाइवे पर जाम में फंसा दूसरा ट्रैक्टर गड्‌ढे में पलटा, चालक ने जान गंवाई


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • High Speed Truck Crashed Into Tractor, Death Of Two Cousins, Other Tractor Stuck In Jam, Overturned In Pit, Driver Lost His Life

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घटना के बाद ट्रक को छोड़कर आरोपी चालक भाग गया

  • सिकरौदा रोड पर रविवार दोपरह हुआ हादसा
  • – दूसरा हादसा भी जाम से निकलने के चक्कर में हुआ

किराए पर ट्रैक्टर लेकर काम के लिए निकले दो चचेरे भाइयों की हादसे में मौत हो गई है। सिकरौदा रोड पर उनके ट्रैक्टर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस पर एक भाई की मौके पर और दूसरे की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने हाइवे जाम कर दिया। इसी जाम में फंसे एक अन्य ट्रैक्टर चालक ने सड़क किनारे से ट्रैक्टर निकालने का प्रयास किया, तभी ट्रैक्टर सड़क से नीचे गड्‌ढे में पलट गया। चालक की ट्रैक्टर में दबने से मौत हो गई है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेकर शवों के पोस्टमार्टम कराए हैं।

हादसे में मृतक दिलीप बघेल, इसने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया

हादसे में मृतक दिलीप बघेल, इसने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया

ग्वालियर के बिलौआ इटायल गांव निवासी चचेरे भाई 25 वर्षीय पिंटू बघेल, 24 वर्षीय दिलीप बघेल और बबलू बघेल रविवार सुबह 11 बजे घर से ट्रैक्टर लेकर काम पर निकले थे। अभी वह सिकरौदा गांव के पास पहुंचे थे तभी हाइवे पर पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पर बैठे दोनों भाई उछलकर सड़क पर गिरे। एक के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरा सिर के बल जमीन पर गिरा। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इधर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दूसरे ने भी अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। पर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जाम लगा दिया। हाइवे पर दूर-दूर तक जाम लग गया। पुलिस ने दोनों भाई पिंटू बघेल और दिलीप बघेल के शवों को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

हादसे में मौके पर पिंटू की मौत हो गई थी, यह ट्रैक्टर में चालक के पास की सीट पर बैठा था

हादसे में मौके पर पिंटू की मौत हो गई थी, यह ट्रैक्टर में चालक के पास की सीट पर बैठा था

हाइवे पर जाम से निकलने में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

इसी जाम में डबरा से सिरोल की ओर आ रहे नैनागिर निवासी दो भाई बाबू सिंह बंजारा और लाखन सिंह बंजारा ट्रैक्टर सहित ट्रैफिक जाम में फंस गए। उन्हें जल्दी पहुंचना था इसलिए जाम से निकलने के लिए बाबू सिंह ने ट्रैक्टर को सड़क के किनारे से निकालने का प्रयास किया, लेकिन जगह कम थी। ट्रैक्टर का एक पहिया हवा में लटका और ट्रैक्टर सड़क से नीचे गड्‌ढे में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से बाबू सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया है। घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को निगरानी में लिया है। तीनों के पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिए गए हैं।

24 घंटे में 6 की मौत

बीते 24 घंटे में शहर में 6 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। शनिवार रात रेसकोर्स रोड गोला का मंदिर पर कारों की भिड़ंत में 3 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद रविवार दोपहर झांसी रोड हाइवे पर ट्रैक्टर में ट्रक की टक्कर और ट्रैक्टर पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई है।



Source link