संघ की मध्यभारत की प्रांतीय कार्यकारिणी भी घोषित की गई. (सांकेतिक तस्वीर)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मध्यभारत प्रांत के कार्यकर्ताओं की ब्यावरा में हुई बैठक में मध्यभारत प्रांत के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. निर्वाचन प्रक्रिया में अशोक पांडेय प्रांत संघचालक निर्वाचित हुए हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 10, 2021, 10:31 PM IST
मध्यभारत की प्रांतीय कार्यकारिणी घोषित
मध्यभारत की प्रांतीय घोषणा करते हुए प्रान्त संघचालक अशोक पाण्डेय ने पदाधिकारियों को अलग अलग दायित्वों की घोषणा भी की, जिनमें शारीरिक शिक्षण प्रमुख विक्रम सिंह, प्रांत सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्याम बिहारी प्रजापति, प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख चंद्रकांत नेमाड़े, प्रांत व्यवस्था प्रमुख सोमकांत उमालकार, प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख कमल जैन, प्रांत सेवा प्रमुख मुकेश त्यागी, प्रांत सह सेवा प्रमुख रवि अग्रवाल, प्रांत संपर्क प्रमुख डॉ. जगजीत सिंह नामधारी, प्रांत सह संपर्क प्रमुख सुरेंद्र मिश्रा, प्रांत प्रचार प्रमुख ओम प्रकाश सिसोदिया, प्रांत सह प्रचार प्रमुख विजय दीक्षित, प्रांत प्रचारक प्रमुख राजकुमार जैन और प्रदीप खांडेकर, पवन मलिक तथा मुकेश दीक्षित को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया.
ये भी किए गए फैसलेमध्यभारत प्रान्त में संघ की योजना से समाज परिवर्तन के लिए चलाई जा रहीं विविध गतिविधियों के संयोजक की घोषणा भी की गई, जिनमें प्रान्त गोसेवा संयोजक संजय शर्मा, सह संयोजक सुरेश गुप्ता, वेदपाल झा, प्रान्त ग्राम विकास संयोजक देवेन्द्र शर्मा, सह संयोजक ब्रजकिशोर भार्गव, प्रान्त समरसता संयोजक हरीशचन्द्र शर्मा, कुटुंब प्रबोधन संयोजक दिनेश शर्मा, धर्म जागरण संयोजक मनोज शर्मा, प्रान्त धर्म जागरण प्रमुख जीतेन्द्र राठौर और प्रान्त पर्यावरण संयोजक अतुल राय शामिल हैं.