दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2020 में कप्तानी छोड़ दी थी (KKR/Twitter)
दो बार की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (Kollkata Knight Riders) आईपीएल 2021 के ऑक्शन (IPL 2021 Auction) से पहले पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) और स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को रिलीज कर सकती हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 11, 2021, 8:31 AM IST
इनसाइडस्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ सीजन में इन दोनों की खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस काफी खराब रहा है. ऐसे में फ्रेंचाइजी दूसरे ऑप्शंस के साथ जा सकती है. कार्तिक को 2018 में केकेआर का कप्तान बनाया गया था. उस साल कार्तिक की कप्तानी में टीम प्लेऑफ में पहुंची थी, लेकिन आईपीएल 2019 में टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई थी. वहीं. यूएई में खेले गए आईपीएल 2020 में दिनेश कार्तिक ने बीच सीजन में कप्तानी से इस्तीफा दे दिया. उनकी जगह ऑयन मॉर्गन को कप्तानी सौंपी गई थी.
Happy B’day Rahul Dravid: भारतीय टीम का वो सितारा, जिनके नाम दर्ज हैं खास वर्ल्ड रिकॉर्ड
वहीं, कुलदीप ने 2014 में युवा खिलाड़ी के रूप में केकेआर ज्वॉइन की थी. पिछले कुछ सीजन से वह काफी संघर्ष कर रहे हैं. आईपीएल 2019 में उन्होंने 9 मैचों में सिर्फ 4 विकेट लिए और इसके बाद उन्हें ड्रॉप कर दिया गया. आईपीएल 2020 में उन्होंने सिर्फ पांच मैच खेले. केकेआर में इस कैप्ड स्पिनर की जगह वरुण चक्रवर्ती ने ली और नेशनल टीम में भी. हालांकि, चोट की वजह से वह टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जा पाए.क्या केकेआर को इन दोनों खिलाड़ियों को रिलीज करना चाहिए? अगर यह दोनों खिलाड़ी रिलीज होते हैं तो फ्रेंचाइजी के पास नीलामी में जाने वाले 13 करोड़ रुपये और जुड़ जाएंगे. कार्तिक ने 7.4 करोड़ रुपये में केकेर ज्वॉइन की थी. कुलदीप को आईपीएल 2018 ऑक्शन से पहले रिलीज किया गया था. इसके बाद उन्हें राइट टू मैच कार्ड के जरिये 5.8 करोड़ रुपये में रिटेन कर लिया गया था.
IND vs AUS: हाथ पर स्प्रै और टेप लगाकर ऋषभ पंत ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, रचा इतिहास
इन दोनों के अलावा फ्रेंचाइजी पैट कमिंस पर भी कोई फैसला ले सकती है. आईपीएल 2020 के ऑक्शन में वह सबसे महंगे खिलाड़ी थे. कमिंस ने 15.5 करोड़ रुपये में केकेआर ज्वॉइन की थी, लेकिन यूएई में उनका परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रहा. वह भी अगले ऑक्शन के लिए एक बार फिर से उपलब्ध हो सकते हैं. इस बीच, आईपीएल में अंतिम और जारी खिलाड़ियों की सूची जमा करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है. फ्रेंचाइजीज खिलाड़ियों का ट्रेड 4 फरवरी तक कर सकती हैं. बीसीसीआई फरवरी में इस सीजन का ऑक्शन कर सकती है. हालांकि, टूर्नामेंट के वेन्यू को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
रिपोर्ट के मुताबिक टीम के सूत्र ने कहा है, ”केकेआर के पास टॉम बैंटन हैं, टैलेंटेड निखिल नाइक हैं, जो विकेटकीपिंग ऑप्शन के साथ टीम में शामिल हो सकते हैं. टीम इनके साथ भी जा सकती है और दूसरे ऑप्शंस के साथ भी. कुलदीप यादव भी अपनी जगह गंवा सकते हैं. केकेआर के पास स्पिन अटैक में क्रिस ग्रीन, सुनील नरेन, मनिमारन सिद्धार्थ जैसे खिलाड़ी भी हैं.”