भारतीय क्रिकेटर को एक टेस्ट मैच खेलने के लिए 15 लाख रुपए मिलते हैं.
भारतीय क्रिकेटरों को एक टेस्ट मैच खेलने के लिए 15 लाख रुपए मिलते हैं. इसी तरह प्रति वनडे 6 लाख और प्रति टी20 मैच 3 लाख रुपए मैच फीस (Match Fees) मिलती है.क्रिकेटरों को मिलने वाली मैच फीस उनके सालाना अनुबंध के अतिरिक्त है.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 11, 2021, 9:12 AM IST
बीसीसीआई ने रविवार को जानकारी दी कि सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट का मेजबानी शुल्क 2,50,000 से 3,50,000 कर दिया गया है. यह राशि मेजबान राज्य को दी जाती है. इसके अलावा सभी खिलाड़ियों की मैच फीस 50,000 से बढ़ाकर 75,000 रुपए कर दी गई है.
यहां बता दें कि भारतीय क्रिकेटरों को एक टेस्ट मैच खेलने के लिए 15 लाख रुपए मिलते हैं. इसी तरह प्रति वनडे 6 लाख और प्रति टी20 मैच 3 लाख रुपए मैच फीस (Match Fees) मिलती है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है. यही वजह है कि भारतीय क्रिकेटरों को अन्य खेलों के मुकाबले सबसे अधिक मैच फीस मिलती है.
भारतीय क्रिकेटरों को मिलने वाली मैच फीस उनके सालाना अनुबंध के अतिरिक्त है. बीसीसीआई हर साल करीब 25 क्रिकेटरों से सालाना अनुबंध करता है. यह अनुबंध तीन या चार कैटेगरी के तहत किए जाते हैं. ग्रेड-ए प्लस के क्रिकेटरों को 7 करोड़ रुपए सालाना मिलते हैं. इसी तरह ए, बी और सी ग्रेड के क्रिकेटरों को क्रमश: 5, 3 और 1 करोड़ मिलते हैं.