IND vs AUS: टीम इंडिया ने किया कंफर्म, ब्रिस्बेन में ही खेलेगी चौथा टेस्ट

IND vs AUS: टीम इंडिया ने किया कंफर्म, ब्रिस्बेन में ही खेलेगी चौथा टेस्ट


IND vs AUS, 4th Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मैच ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा. (फोटो-AP)

Ind vs Aus: ब्रिस्बेन में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और कड़े लॉकडाउन के बीच इस दौरे को लेकर कई अनिश्चितिताएं बनी हुई थीं, लेकिन अब गाबा में फाइनल टेस्ट के लिए अनिश्चितता खत्म हो गई है. भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने ब्रिस्बेन जाने का फैसला कर लिया है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 11, 2021, 11:15 AM IST

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) का चौथा और अंतिम टेस्ट मैच ब्रिस्बेन (Brisbane) के गाबा में खेला जाएगा. ब्रिस्बेन में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और कड़े लॉकडाउन के बीच इस दौरे को लेकर कई अनिश्चितिताएं बनी हुई थीं, लेकिन अब गाबा में फाइनल टेस्ट के लिए अनिश्चितता खत्म हो गई है. भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने ब्रिस्बेन जाने का फैसला कर लिया है. टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच सिडनी में खेला जा रहा है. सीरीज का पहला टेस्ट एडिलेड में खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी. इसके बाद सीरीज का दूसरा मैच मेलबर्न में खेला गया था, इसमें भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा टेस्ट को लेकर पिछले कुछ सप्ताह से भारतीय टीम होटल के आसपास के माहौल को लेकर परेशान थी, क्योंकि पूरे होटल को क्वारंटीन किया हुआ था. इंग्लैंड में नए वायरस को लेकर भी तीन दिन के लॉकडाउन ने भारतीय खिलाड़ियों की परेशानी बढ़ा दी थी. सोमवार को इस बात की पुष्टि हो गई कि कोई कम्यूनिटी ट्रांसमिशन का मामला नहीं आया है. रविवार को दोनों देशों के सीनियर अधिकारियों की बातचीत के बाद यह तय हो गया कि भारतीय दल मंगलवार को चौथे टेस्ट के लिए रवाना हो जाएगा. यह मैच 50 प्रतिशत दर्शकों के बीच खेला जाएगा.

IND vs AUS: हाथ पर स्‍प्रै और टेप लगाकर ऋषभ पंत ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, रचा इतिहास

IND vs AUS: अब पिच से ‘छेड़छाड़’ करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए स्‍टीव स्मिथ, देखिए Videoक्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले ने कहा, ”बीसीसीआई के सचिव ने कल मुझे फोन किया और इस बात की पुष्टि की कि टीम इंडिया मंगलवार को ब्रिस्बेन रवाना होगी.” इस विवाद का एक अहम बिन्दु यह है कि सभी खिलाड़ी होटलों के अपने रूम तक ही सीमित रहेंगे. वे सिर्फ ट्रेनिंग या मैच के लिए ही बाहर जा सकते हैं. खिलाड़ी होटल में लोगों से मिलजुल सकेंगे, लेकिन स्थिति उस समय और जटिल हो गई जब क्वींसलैंड ने ग्रेटर सिडनी बॉर्डर को कोविड-19 की वजह से सील कर दिया.

हालांकि, यह क्रिसमस से पहले की बात है. इसके चलते दोनों टीमों को ब्रिस्बेन जाने की छूट दी गई. जब टीमें शहर में होंगी तो उन्हें एक किस्म के क्वारंटीन में रहना होगा. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गाबा में 1988 से ब तक कोई टेस्ट नहीं हारा है.








Source link