Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खरगोन12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
रविवार को नगर में सुबह से घना कोहरा छाया रहा। कोहरा होने के कारण मेन रोड पर वाहन चालकों को वाहनों की हेड लाइट चालू कर गुजरना पड़ा। घने कोहरे के कारण मार्ग पर 100 मीटर की दूरी पर भी वाहन मुश्किल से दिख रहे थे। हेडलाइट चालू कर व वाहन की गति कम करके वाहन गुजरे। घने कोहरे के कारण नगर में हिल स्टेशन जैसा माहौल हो गया। लोगों ने कहा कोहरे को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे पचमढ़ी या शिमला जैसा क्षेत्र हो। लोगों ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर भेजी। किसानों ने बताया कोहरे के कारण चने की फसलों में आई फूलों की बहार खत्म हो जाएगी। सुबह 9 बजे के बाद कोहरे का असर कम हुआ। पिपलियाबुजुर्ग | रविवार सुबह मौसम का मिजाज बदला। सुबह 10 बजे तक क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण पास का भी नजर नहीं आ रहा था। वाहनों की हेड लाइट चालू कर वाहन निकालना पड़ा।