कैंट क्षेत्र में 24 घंटे में दो चोरियां: सूने मकान का ताला तोड़कर 4 लाख उड़ाए, मंदिर की दानपेटी से ले गए 8 हजार रुपए

कैंट क्षेत्र में 24 घंटे में दो चोरियां: सूने मकान का ताला तोड़कर 4 लाख उड़ाए, मंदिर की दानपेटी से ले गए 8 हजार रुपए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • 4 Lakhs Were Broken By Breaking The Lock Of The House, Took 8 Thousand Rupees From The Donation Box Of The Temple

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बदमाश अलमारी तोड़कर रुपए निकाल ले गए।

कैंट थाना क्षेत्र में बदमाशों ने 24 घंटे में चोरी की दो वारदातों को अंजाम दिया। पहली घटना शनिवार रात की है। जिसमें चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 4 लाख पर हाथ साफ किया। वहीं, दूसरी घटना रविवार-सोमवार दरमियानी रात की है। बदमाशों ने एक मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी में रखे करीब 8 हजार रुपए ले गए। मंदिर से चोर स्टील के डिब्बा में रखे चांदी के पुराने छोटे छत्र भी साथ ले गए। दोनों मामलों में शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

अलमारी में रखे 2.5 लाख व आभूषण ले गए

कैंट क्षेत्र के मढ़िया विट्ठल नगर निवासी महेन्द्र सेन अपने पिता का निधन होने पर चंद्रशेखर वार्ड में पैतृक घर परिवार साथ गए थे। रविवार सुबह पड़ोसी बंटी पटेल का लड़का महेन्द्र के घर के पास मीठी नीम तोड़ने गया। उसने घर का ताला टूटा देखा। उसने पिता को बताया। फिर बंटी ने महेन्द्र को फोन पर ताला टूटे होने व घर के दरवाजे खुले होने की सूचना दी। इसके बाद महेन्द्र ने घर आकर देखा, तो अलमारी में रखे करीब 2.5 लाख रुपए नकद व मंगलसूत्र, हार, अंगूठी, कानों के बाला सहित अन्य अभूषण गायब थे। महेन्द्र ने करीब 4 लाख की चोरी की सूचना कैंट पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सोमवार सुबह एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की।पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।



Source link