मौसम: तीसरे दिन भी कोहरा, बादल छाए, अब मौसम साफ होते ही चलेगी शीतलहर

मौसम: तीसरे दिन भी कोहरा, बादल छाए, अब मौसम साफ होते ही चलेगी शीतलहर


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

राजगढ़21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • फसलों में कीट व रोग का डर, दिन में बूंदाबांदी से डेढ़ डिग्री गिरा दिन का पारा

क्षेत्र में तीन दिन से मौसम खराब बना हुआ है। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद से लगातार कोहरा व धुंध छाई हुई है। वहीं आसमान में बादल छाए हुए हैं। इसके चलते पिछले तीन दिन से धूप नहीं निकली। इससे फसलों में रोग व कीट प्रकोप का डर बना हुआ है। वहीं शाम के समय शीत लहर भी चली। दिन के तापमान में डेढ़ डिग्री की गिरावट हुई है। अरब सागर में उठे चक्रवात का दिल्ली की तरफ रुख होने से मौसम बदला है। रविवार सुबह हल्की बूंदाबादी हुई, इसके बाद दिनभर मौसम खराब रहा। धूप नहीं निकलने के साथ ही मौसम में धुंध रही। अब अगले एक दो दिन में मौसम साफ होते ही शीत लहर का असर बढ़ेगा।
दिन का तापमान घटा, रात का का बढ़ा तापमान
मौसम विभाग के आरएस गोयल के अनुसार शनिवार को दिन का तापमान 22.5 डिग्री था, जो रविवार को डेढ़ डिग्री की गिरावट के साथ 21.0 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा। रविवार को रात का पारा 18 डिग्री पर आ पहुंचा।

घट बढ़ रहा तापमान
दिन न्यूनतम अधिकतम

रविवार 18.0 21.0
शनिवार 18.2 22.5
शुक्रवार 15.8 25.0
गुरूवार 16.5 27.0
बुधवार 14.8 26.5
मंगलवार 16.3 26.5
सोमवार 17.2 21.0



Source link