IND vs AUS: लूज़र से फाइटर बनी टीम इंडिया का अब होगा ‘गाबा टेस्ट’

IND vs AUS: लूज़र से फाइटर बनी टीम इंडिया का अब होगा ‘गाबा टेस्ट’


भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के 3 मुकाबले हो चुके है.

भारत-ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) टेस्ट सीरीज निर्णायक मौके पर पहुंच गई है. सीरीज के 3 मुकाबले हो चुके है. एडिलेड में हार के बाद टीम इंडिया ने मेलबर्न में जीत दर्ज की. फिर सिडनी में कंगारुओं के हलक से जीत निकालकर मैच ड्रॉ करा लिया. अब चौथा टेस्ट 15 जनवरी से ब्रिस्बेन (Brisbane Test) में खेला जाएगा.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 12, 2021, 10:36 AM IST

नई दिल्ली. टीम इंडिया सिडनी में ऐतिहासिक ड्रॉ टेस्ट खेलने के बाद गाबा टेस्ट (GABA  Test) के लिए ब्रिस्बेन पहुंच गई है. भारतीय टीम मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ () 15 जनवरी से सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट मैच (IND vs AUS 4th Test) खेलेगी. इस मैच को जो जीतेगा सीरीज उसी की हो जाएगी. यानी, चौथा टेस्ट मैच जीतने वाली टीम ही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) पर कब्जा करेगी. आगे गाबा टेस्ट के रिकॉर्ड की बात करेंगे. उससे पहले थोड़ा फ़्लैश बैक पढ़ लीजिए…

अब तब ‘बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी’
भारत-ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच अब टेस्ट सीरीज निर्णायक मौके पर पहुंच गई है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी नामक सीरीज के 3 मुकाबले हो चुके है. इसमें एडिलेड में हुए डे-नाइट टेस्ट में टीम इंडिया बुरी तरह हारी, तो मेलबर्न में उसने माकूल जवाब देते हुए कंगारूओं को 8 विकेट से धो डाला. सिडनी में शानदार, सराहनीय प्रदर्शन करते हुए भारत ने जीत को कंगारुओं के हलक से निकालकर मैच को ड्रॉ करा लिया. अब बारी चौथे यानी की अंतिम मैच की है जो 15 जनवरी से ब्रिसबेन (Brisbane Test) में खेला जाएगा.

दर्द वाला दौराइस बार भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा दर्द दे रहा है. एक के बाद एक अब तक 5 खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं. इनमें से 3 तो भारत वापस भी लौट चुके हैं. सिडनी टेस्ट के संकटमोचक हुनुमा बिहारी भी बाहर हो गए है. ऐसे में कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने मैच जीतने से ज्यादा दिमाग प्लेइंग इलेवन में लगाना पढ़ रहा है. हालत यह हो गई है कि किसी भी टेस्ट मैच में टीम इंडिया एक प्लेइंग इलेवन के साथ नहीं उतर पा रही है.

यह भी पढ़ें: IND vs AUS: बाबुल सुप्रियो ने सिडनी टेस्ट ड्रॉ कराने वाले हनुमा विहारी को क्रिकेट का ‘हत्यारा’ कहा

गाबा में किसका गदर?
अगले मैच से संबंधित रिकॉर्ड और पिच की बात करें तो ब्रिसबेन की विकेट तेज और उछाल भरी है. जो ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहतर साबित होती है. यहां की पिच खासकर बाहर से आई टीमों के परेशानी खड़ा कर देती है. भारत के मामले में यह बहुत ज्यादा है. इसका ही परिणाम है कि आज तक खेले गए 6 मैचों में भारत कभी नहीं जीता. टीम इंडिया ने वहां 6 मैच खेले हैं जिसमें से 5 में उसे हार मिली है और एक मैच ड्रॉ रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिसबेन में 62 मैच खेले है जिसमे महज 8 मैच हारी है, जबकि 40 में उसे जीत मिली है. 13 मैच ड्रॉ और एक टाई रहा है.

यह भी पढ़ें: अगर आप चेतेश्वर पुजारा की स्लो बैटिंग से परेशान हैं तो राहुल द्रविड़ का स्ट्राइक रेट नहीं जानते हैं

रिकॉर्ड किताबों में और मैच ग्राउंड पर
रिकॉर्ड किताबों में होते है और मैच ग्राउंड पर खेला जाता है. जो फॉर्म टीम इंडिया ने इस दौरे पर अब तक दिखाया है. उसे देखते हुए साफ लग रहा ऑस्ट्रेलिया का गाबा वाला गुरूर टूटने वाला है. बस दुआ कीजिए कि भारत का कोई और खिलाड़ी अब चोटिल ना हो. अगर भारतीय टीम अपनी पूरी ताकत के साथ उतरी तो ऑस्ट्रेलिया के लिए मुसीबत आनी तय है.








Source link