Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नीमच2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के कांकरिया तलाई से शुक्रवार रात चोरी हुई लहसुन से भरी पिकअप को पुलिस ने बरामद कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए उसमें पिकअप के पीछे बोलेरो चलती दिख रही थी। जिसे डाबडा जंगल में पकड़ा। इसमें इमरान (25) पिता अली मोहम्मद पठान मुसलमान निवासी अलीपुरा चर्च के पास पुलिस थाना भोपालपुरा जिला उदयपुर (राजस्थान), शादाब शेख (26) पिता शहाबुद्दीन शेख मुसलमान निवासी बड़ा कसाई मोहल्ला निम्बाहेड़ा थाना कोतवाली जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) व लोकेश (20) पिता सुरेशचन्द्र जाति बलाई (साल्वी) निवासी कच्ची बस्ती निम्बाहेड़ा थाना कोतवाली जिला चित्तौडगढ (राजस्थान) का होना बताया। सघनता से पूछताछ में कांकरिया तलाई से चुराई पिकअप चुराने की बात कबूली। जिसे सिंगोली, रावतभाटा होते हुए कोटा लेकर जा रहे थे। पिकअप खराब हो जाने से बोरावास जंगल में छिपाकर रख दिया था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। घटना में प्रयुक्त बोलेरो आरजे 21 जीए 9169 के संबंध में पूछताछ करने पर वह उदयपुर से चोरी करना स्वीकार किया। जानकारी जुटाई तो पता चला 6 जनवरी को सज्जनसिंह पिता जुगलसिंह द्वारा थाना सुखेर जिला उदयपुर (राजस्थान) पर उसके चोरी होने की रिपोर्ट की गई है।