पुनीत बिष्ट ने नाबाद 146 रन बनाए (सांकेतिक फोटो)
भारतीय बल्लेबाज ने दशुन शनाका, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ा तो क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी की.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 13, 2021, 4:48 PM IST
बिष्ट की आतिशी पारी के दम पर मेघालय ने निर्धारित ओवर में 6 विकेट पर 230 रन बनाए. जवाब में मिजोरम की टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट पर महज 100 रन ही बना पाई. मेघालय ने 130 रन से मुकाबला अपने नाम किया. बिष्ट ने आतिशी बल्लेबाजी कर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए.
- बिष्ट टी20 में नंबर चार पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने श्रीलंका के दशुन शनाका का रिकॉर्ड तोड़ा. शनाका ने 2016 में सिंहली क्लब की तरफ से खेलते हुए नंबर 4 पर नाबाद 131 रन की पारी खेली थी.
- यहीं नहीं बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज बिष्ट की यह टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी है. इस मामले में उन्होंने केएल राहुल को पीछे छोड़ा. राहुल ने पिछले साल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए नाबाद 131 रन बनाए थे. यह भी पढ़ें :
KBC 12 में पूछा गया दीपक चाहर से जुड़ा सवाल, इतनी बड़ी रकम जीतने से चूका कंटेस्टेंटसंकट के 5 मौके, जब भारतीय क्रिकेटरों ने दर्द और चोट को मात देकर निभाई देश के लिए ड्यूटी
- बिष्ट ने अपनी धमाकेदार पारी में 17 छक्के लगाए. इसके साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. बिष्ट किसी एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं. गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ मैच में 17 छक्के लगाए थे.
- बिष्ट टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ा. अय्यर ने 2019 में सिक्किम के खिलाफ 15 छक्के लगाकर 145 रन की पारी खेली थी.