Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जावरा3 दिन पहले
- कॉपी लिंक
पत्रकारों के विभिन्न मुद्दों और क्षेत्र में आने वाली परेशानियों पर चर्चा के लिए रविवार को स्वर्णकार समाज धर्मशाला में राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चे की प्रदेशस्तरीय बैठक हुई। मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष दलजीतसिंह गुरुदत्ता ने कहा पत्रकारों की हर समस्या को शासन तक पहुंचाई जाकर उनका निराकरण करवाया जाता रहा है। अब मोर्चे के माध्यम से पत्रकारों के लिए पेंशन, स्वास्थ्य व पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग की जा रही है। अतिथि विधायक मनोज चावला ने कहा पत्रकारिता का क्षेत्र चुनौती भरा है। क्षेत्र में पत्रकार भवन की मांग सालों से चली आ रही है। इसके लिए दस लाख रुपए देने की घोषणा की गई। अतिथि भाजपा नेता ओपेंद्रसिंह यादव, नंदनराज जैन, प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. सुनील चोपड़ा, जनपद सदस्य नीलम सोलंकी, समाजसेवी अनिल देसरला, अंजुमन कमेटी सदर आसिफ लाला, युवा नेता महेंद्रसिंह सोलंकी मौजूद थे। स्वागत भाषण इकाई अध्यक्ष दिनेश जांगलवा ने दिया। कार्यक्रम में कोरोना वारियर्स डॉ. आरके पाल, मीसाबंदी रामचंद्र शर्मा, नीलेश जांगलवा, दिनेश शुक्ला, विनय निगम, राहुल पारिख, कपिल जांगलवा, वासुदेव जर्वेश, राकेश मेवाड़ा, जीतू वरोला, दीपक जोशी का सम्मान पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। संभागीय अध्यक्ष मिश्रीलाल सोलंकी, प्रदेश महासचिव राजेंद्र चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष डीके शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ललित चोपड़ा, राजेश मूणत ने संबोधित किया। संचालन रतलाम के लक्ष्मण पाठक ने किया। आभार महावीरसिंह तोमर ने माना।