Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नागदा3 दिन पहले
- कॉपी लिंक
- श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समिति द्वारा चलाया जा रहा निधि संग्रहण अभियान
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अभियान समिति द्वारा निधि संग्रह की जा रही है। इसमें बड़ाें के साथ ही बच्चाें में राम मंदिर निर्माण काे लेकर उत्साह नजर आ रहा है। संग्रह निधि समिति काे जहां बड़े राशि का सहयाेग कर रहे हैं ताे बच्चे भी पीछे नहीं हट रहे हैं। शनिवार काे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अभियान समिति द्वारा श्रीराम कॉलोनी स्थित सांई मंदिर पर सुंदरकांड का आयाेजन किया गया। जिसमें निधि भी संग्रह की गई।
यहां मुकेश पाटीदार, दीपेश शर्मा द्वारा जहां 11-11 हजार रुपए के चेक समिति के नगर सह संयोजक मनीष सेन, हिंदू जागरण मंच जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सोनी, नगर कार्यवाह विशाल बहल को साैंपे। वहीं 10 साल के सक्षम जूनवाल भी पीछे नहीं रहे। उन्हाेंने सालभर से अपने गुल्लक में एकत्रित अपनी जमा पूंजी भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए अर्पित कर दी। गुल्लक में से 1137 रुपए निकले।
इस दाैरान नगर कार्यवाह विशाल बहल व नगर सह संयोजक मनीष सेन द्वारा बौद्धिक में बताया कि कई बलिदानों और लंबे संघर्ष के बाद रामजी का भव्य मंदिर मूर्त रूप ले रहा है। जिसमें हर नागरिक काे अपना योगदान तन, मन व धन से देना चाहिए। इस माैके पर भाजपा शहर अध्यक्ष सीएम अतुल, मंडल महामंत्री साहिल शर्मा, उपाध्यक्ष हरीश रघुवंशी, सांसद के सहयोगी प्रकाश जैन, राजा पंवार, भरत पाटीदार, महेंद्र तंवर, रवि पाटीदार, आलोक शुक्ला, जया पांडे माैजूद थे।