Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा3 दिन पहले
- कॉपी लिंक
इनरव्हील क्लब ने इंटरनेशनल इनरव्हील डे मनाया। कार्यक्रम में निर्णय लिया कि स्वच्छता और कोरोना रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। शहर के साथ ही जसवाड़ी के स्कूलों में जागरूकता के बैनर इनरव्हील क्लब द्वारा लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्षों का सम्मान किया। इसमें आरती जैन और शशि अग्रवाल ने तंबोला खिलाया। पासिंग द पासिंग रेनू खंडपूरे और अंजू जैन ने गेम खिलाया। ब्यूटी विथ ब्रेन की को-ऑर्डिनेटर किरण धोडकी, रीटा मालवीय रही। कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रा भी निकाले। क्लब अध्यक्ष संतोष बंसल और सचिव अंजना शुक्ला ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की रूपरेखा पिंकी राठौर ने बनाई। पूर्व मंडल अध्यक्ष शकुंतला राठौर ने आशीर्वचन दिए। संचालन पूजा जैन ने किया। आभार स्नेहा पटेल ने माना। कार्यक्रम में अमीता गौर, संगीता जैन, कामिनी बक्शी , नीतू जैन, हर्षा जिंदल ,नीरजा मिश्रा, अलका झारखंडे, शीतल ग्रोवर, हर्षद ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे।