इंदौर9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि जवान के खिलाफ वसूली की शिकायतें मिली थीं, जो जांच में सही पाई गईं।
- जांच में दोषी पाए जाने पर बड़गोंडा थाने के एएसआई धन सिंह पटेल को डीआईजी ने बर्खास्त किया
थानों में भ्रष्टाचार कर आरोपियों की मदद करने और रिश्वतखोरी करने वाले पुलिस जवानों को डीआईजी ने रडार पर ले रखा है। सबूत के साथ शिकायत मिलने पर डीआईजी अब केवल निलंबन, बल्कि बर्खास्तगी की भी कार्रवाई कर रहे हैं। हाल ही में बड़गोंडा थाने के एक एएसआई धन सिंह पटेल को 26 हजार की रिश्वत लेने का दोषी पाए जाने पर डीआईजी ने बर्खास्त किया है।
डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि एसआई पटेल को लेकर कई तरह की वसूली की शिकायतें मिली थीं। एडिशनल एसपी महू द्वारा उनकी जांच करवाई गई। साथ ही थाने में शिकायत दर्ज करवा चुके कुछ पीड़ितों ने ये भी आरोप लगाए थे कि एसआई पटेल द्वारा जांच में रुपए लेकर आरोपियों को बाहर करने की भी कोशिश की जाती है। एक फरियादी ने रिकॉर्डिंग सहित सबूत पेश किया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। डीआईजी ने पूरे स्टाफ को निर्देशित किया है कि आम पीड़ितों के साथ दुर्व्यवहार करने और रिश्वतखोरी करने के मामले को वे अब गंभीरता से लेंगे।
0