Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम3 दिन पहले
- कॉपी लिंक
रविवार को कॉलेज ग्राउंड में 4 कौए मृत दिखे। सुबह घूमने जाने वाले लोगों ने जानकारी अधिकारियों को दी। इधर, जिलेभर में 8 पक्षियों की मौत हुई है। 2 दिन से कौओं की मौत के मामले सामने आ रहे है। शनिवार को कलेक्ट्रेट में एक कौवा मृत दिखा था। वहीं, रविवार को कॉलेज ग्राउंड में 3 और ग्राउंड से कुछ दूरी पर एक कौआ मृत दिखा। अभाविप के दीपक यादव ने इन्हें देखा और जानकारी अधिकारियों को दी। रविवार रात तक 8 पक्षियों की मौत की जानकारी रही।
रतलाम और जावरा के पोल्ट्री फॉर्म से लिए सैंपल
रविवार को रतलाम और जावरा के पोल्ट्री फॉर्म से सैंपल लिए गए। डॉ. नवीन शुक्ला, डॉ. चेतन डावर सहित अन्य ने निरीक्षण किया। सभी पोल्ट्री फॉर्म में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सैंपल को सोमवार को जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा।
मलवासा में एक कौवे की मौत – मलवासा | गांव मलवासा में एक कौवे की मौत हो गई। रविवार सुबह बांगरोद से पशु चिकित्सा की टीम पहुंची। उन्होंने तालाब किनारे मृत पक्षी को उठाया। पशु चिकित्सा अधिकारी बांगरोद एपी मेहता ने बताया ग्रामीण से सूचना मिली थी। सैंपल जांच के लिए भेजा है।
उड़ते हुए नीचे गिरा कबूतर – धामनोद | धामनोद में टंकी चौराहा संजय किराना स्टोर के पास सुबह 8 बजे कबूतर उड़ते हुए नीचे गिरा। संजय जैन ने बताया कि कबूतर गिरा और मर गया। सीएमओ लक्ष्मीकांत शर्मा को इस बात की जानकारी दी।