जल समस्या: करीला पानी की टंकी के पास लीकेज, नहीं आए नल

जल समस्या: करीला पानी की टंकी के पास लीकेज, नहीं आए नल


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

करीला पानी की टंकी के पास मुख्य सप्लाई लाइन में लीकेज होने के कारण रविवार को भी क्षेत्र में सप्लाई नहीं दी गई। यह तीसरा दिन था, जब क्षेत्र में सप्लाई नहीं हो सकी। जिसकी वजह से लोग परेशान होते रहे। दरअसल पिछले दिनों राजघाट बांध में ओएचई और खंभों के शिफ्ट करने के चलते बांध से सप्लाई बंद की गई थी।

इस दौरान निगम की मेंटेनेंस टीम ने शहर के अधिकांश इलाकों के लीकेज रिपेयर किए। रविवार सुबह जैसे ही सप्लाई शुरू की गई तो करीला पानी की टंकी के मुख्य लाइन में लीकेज हो गया। मेंटेनेंस टीम प्रभारी अकील खान ने बताया कि सोमवार शाम तक करीला पानी की टंकी से सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।



Source link