ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल टेस्ट के लिए अपने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है. मेजबान टीम ने चोटिल विल पुकोवस्की की जगह मार्कस हैरिस को शामिल किया है. वहीं भारतीय टीम ने आखिरी एकादश की घोषणा अभी नहीं की है. भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हम इस पर कल फैसला लेंगे.मेडिकल टीम चोटिल खिलाड़ियों के साथ काम कर रही है. बुमराह फिट होगा तो खेलेगा, नहीं होगा तो बाहर रहेगा.”
भारतीय खेमा पांच की बजाय चार गेंदबाजों के साथ उतर सकता है. मयंक अग्रवाल के फिट होने पर वह तीसरे नंबर पर उतरेंगे जबकि रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी का आगाज करेंगे. उसके बाद चेतेश्वर पुजारा और कप्तान अजिंक्य रहाणे आएंगे. रवींद्र जडेजा की जगह पृथ्वी शॉ या ऋद्धिमान साहा नहीं ले सकते लेकिन हरफनमौला वाशिंगटन सुंदर के नाम पर विचार हो रहा है.
ड्रीम 11: रोहित शर्मा (उपकप्तान), डेविड वॉर्नर, चेतेश्वर पुजारा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन (ऑलराउंडर), पैट कमिंस, रविचंद्रन अश्विन, जोश हेजलवुड और मोहम्मद सिराज.ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: मार्कस हैरिस, डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरन ग्रीन, टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और जोश हेजलवुड.
यह भी पढ़ें:
IND VS AUS: जसप्रीत बुमराह के लिए टाला टीम इंडिया ने Playing 11 का ऐलान, विक्रम राठौर ने दी बड़ी खबर
Syed Mushtaq Ali 2021: राहुल चाहर ने ली हैट्रिक, 5 गेंदों में 4 विकेट झटक दिलाई टीम को जीत
भारतीय टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, ऋद्धिमान साहा, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, टी नटराजन और वाशिंगटन सुंदर.