आराेपी की तलाश शुरू: महिला से 15 लाख रुपए ठगने वाले आराेपी की तलाश में पुलिस टीम भाेपाल रवाना

आराेपी की तलाश शुरू: महिला से 15 लाख रुपए ठगने वाले आराेपी की तलाश में पुलिस टीम भाेपाल रवाना


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

हरदा4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

सिविल लाइन पुलिस ने गुरुकुलम में 80 हजार रुपए प्रति माह वेतन का झांसा देकर महिला से 15 लाख रुपए ठगने वाले आराेपी प्रवीणकांत पिता दीनदयाल पाठक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम आराेपी के भाेपाल के साकेत नगर स्थित मकान के लिए रवाना हाे गई है। इसके अलावा टीम आराेपी के इटारसी, हाेशंगाबाद के ठिकानाें पर भी दबिश देगी।

जिले में आराेपी की ठगी के और लाेग भी शिकार हाे सकते हैं। करीब एक साल पहले नाैकरी दिलाने के नाम पर रुपए हड़पने की कुछ लाेगाें ने पुलिस में शिकायत भी की थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी हेमेंद्र पटेल ने बताया आराेपी की तलाश में टीम भाेपाल भेजी गई है। उसके भाेपाल में ठिकाने का पता चला है।



Source link