Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कराहल4 दिन पहले
- कॉपी लिंक
- सेसईपुरा में आयोजित की गई 35 गांव के आदिवासी समाज की बैठक
आदिवासी समाज की जमीनों को दबंगों से मुक्त कराने और समाज की अन्य समस्याओं पर चर्चा करने के लिए रविवार को सेसईपुरा गांव में आदिवासी समाज ने बैठक की।
बैठक में समाज के द्वारा आदिवासी समाज की जमीनों को दबंगों से मुक्त कराने, वन अधिकारों पर सुनवाई करने, पोषण सहायता राशि और समाज को नशे की लत से दूर करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान समाज के सदस्यों ने कहा कि समाज व्याप्त समस्याओं की सुनवाई प्रशासन के द्वारा नहीं की जा रही है कई बार अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं कराया जा रहा है।
यदि उनकी उक्त समस्याओं का निराकरण प्रशासन के द्वारा सात दिनों में नहीं किया गया तो वह समाज के द्वारा आंदोलन प्रदर्शन किए जाएंगे। बैठक के दौरान रामदत्त सिंह तोमर, टुंडा राम लांगुरिया, लख्खू आदिवासी, पूर्व सरपंच गंगाराम आदिवासी, प्रमोद वांसरैया आदि लोग मौजूद रहे।