नेशनल चैंपियनशिप: अफ्रीका-यूरोप का आयन बॉल खेल शहर की बनेगा पहचान

नेशनल चैंपियनशिप: अफ्रीका-यूरोप का आयन बॉल खेल शहर की बनेगा पहचान


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

दिलीप शर्मा | शाजापुर4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

राजपूत आईटीआई मैदान में लड़कियों को गेम का डेमो दे रहे।

  • टीम में शहर के लड़का-लड़की एक साथ खेलेंगे, कश्मीर में होगी तीसरी नेशनल चैंपियनशिप

दक्षिण अफ्रीका और यूरोप का प्रसिद्ध खेल आयनबाॅल, जिसे विश्व के 35 देश खेलते हैं। अब यह खेल शहर की भी पहचान बनेगा। इस खेल को बढ़ावा देने के लिए रविवार को प्रदेश सचिव पवन सोलंकी और मैनेजर सागरसिंह राजपूत शहर आए। इन्होंने नवीन महाविद्यालय के सामने स्थित एबी रोड पर आईटीआई औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के मैदान पर इस खेल का डेमो दिया।

राजपूत ने बताया कि यह देश का पहला खेल है। इसमें बॉडी टच नहीं होती है। इस कारण एक ही टीम में लड़का और लड़की दोनों ही खेल सकते हैं। इसलिए लड़का और लड़की की अलग-अलग टीमें नहीं बनेगी। इसमें लड़का-लड़की के भेदभाव वाली बात खत्म होगी और दोनों ही आत्मविश्वास के साथ एक खेल में खेलेंगे। अब तक भारत में 2 नेशनल गेम हरिद्वार 2018 और चंडीगढ़ 2019 में हो चुके हैं।

तीसरा नेशनल जम्मू कश्मीर 2021 मार्च में होगा। इसमें शाजापुर के भी खिलाड़ी प्रतिनिधित्व करते हुए नेशनल में खेल सकेंगे। इसके लिए हम लोग आए हैं। यहां पर प्राची गौड़ को मैनेजर बनाया गया है, जो जिले की टीम के साथ स्कूल टीम भी बनाएगी। फेडरेशन चाहता है कि इसमें ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को मौका मिले और हमारे पास भी चयन के अधिक ऑप्शन हो। इसमें कोई आयु की लिमिट नहीं रखी जाएगी। अच्छे खेलने वालों को मौका मिलेगा। मोरक्को में हुए वर्ल्ड कप में इंडिया टीम ने हिस्सा लिया था। इसमें उज्जैन संभाग के एक खिलाड़ी का राहुल दांगी ने प्रतिनिधित्व किया था। इसीलिए संभाग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

20 मिनट का होता है खेल
रैफरी के बिसिल बजाते ही एक-दूसरे की सीमा में घुसते हैं और फिर वापस अपनी टीम की सीमा में आकर पीछे बड़ी बॉल को अपने हाथों से उठाकर बकेट में डालते हैं और नीचे से कैच भी करते हैं। बकेट से कैच छूट जाता है तो -3 अंकों की मार्किंग होती है और कैच होता है तो प्लस में मार्किंग होती है। मात्र 20 मिनट में मैच खत्म हो जाता है।
फेडरेशन ही उठाएगा खर्चा
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद मकवाना ने बताया कि जिन खिलाड़ियों का चयन तीसरे नेशनल आयन बॉल की प्रतियोगिता के लिए होगा। उनका केवल ट्रैवलिंग चार्ज उन्हें देना होगा, बाकी रहने, खाने-पीने, ड्रेस फिटनेस आदि सभी का खर्च फेडरेशन निर्वाह करेगा। किसी भी प्रकार का शुल्क फेडरेशन खेल को बढ़ावा देने के लिए नहीं लेता, बल्कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें किट से लेकर सर्टिफिकेट और ट्राफी, नकद इनाम देता है।



Source link