Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
डबरा4 दिन पहले
- कॉपी लिंक
जिला रोजगार कार्यालय (मॉडल कैरियर सेंटर) द्वारा 12 जनवरी को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन बिरला नगर स्थित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। रोजगार मेले के साथ जिला स्तरीय इण्डस्ट्रीज कंसलटेशन वर्कशॉप भी आयोजित होगी। इसके माध्यम से जिले के प्रतिष्ठानो को मेन पॉवर (मानव संसाधन) की पूर्ति कराने के प्रयास किए जायेंगे।
उप संचालक जिला रोजगार कार्यालय प्रियंका कुलश्रेष्ठ ने बताया कि केपीपी पार्टनर यशस्वी अकादमी फॉर टैलेंट मैनेजमेंट, शिवशक्ति बायो टेक्नोलॉजी इंदौर, सिगमा मैनेजमेंट सोल्यूशन गुडगांव, ऑटोकॉम सिस्टम प्रालि, ग्रो फास्ट ऑरगेनिक डायमंड प्रालि सागर, नव भारत फर्टिलाइजर लिमिटेड भोपाल, ग्वालियर टैंक्स एण्ड वीजल्स मालनपुर, सुप्रीम इंडस्ट्रीज, मोन्टेज इंडस्ट्रीज प्रालि मालनपुर, युवकों के साक्षात्कार लेंगी।