रचनात्मक साेच: विवेकानंद का विशाल पाेर्ट्रेट बनकर तैयार, मिला प्रमाण पत्र

रचनात्मक साेच: विवेकानंद का विशाल पाेर्ट्रेट बनकर तैयार, मिला प्रमाण पत्र


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

हरदा4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

हरदा। विवेकानंद का अनाज से बनाया पाेर्ट्रेट।

  • वर्ल्ड बुक रिकार्ड ऑफ यूके टीम ने देखा पोर्ट्रेट, दिया अस्थाई सर्टिफिकेट

कला के क्षेत्र में हरदा का नाम देश व प्रदेश में पहचाना जाए, इसके लिए नई और रचनात्मक साेच वाली युवाओं की टीम जी जान से जुटी हुई है। जिले के 60 कलाकाराें की टीम ने विवेकानंद जयंती पर कुछ अलग करने की जिद व जुनून काे लेकर 8000 वर्गफीट में स्वामी विवेकानंद का पाेर्ट्रेट बनाया है।

इसकी खासियत यह है कि इसे 9 प्रकार के 55 क्विंटल अनाज से तैयार किया है। इसे बनाने में 3 दिन लगे हैं। निजी काॅलेज कैंपस में तैयार इस कलाकृति काे वर्ल्ड बुक रिकार्ड ऑफ यूके की टीम ने देखा। कलाकाराें काे प्राेविजनल सर्टिफिकेट दिए। 11-12 जनवरी काे सुबह 9 से 4 बजे तक लाेग इसे देख सकेंगे। यहां आने वालाें काे हाेशंगाबाद, देवास व हरदा के उभरते कलाकाराें की 60 पेंटिंग की प्रदर्शनी भी देखने काे मिलेगी।

ग्राम कुकरावद के सतीश गुर्जर व 11 से 25 साल के बीच के 60 कलाकाराें की टीम ने यह पाेर्ट्रेट तैयार किया है। दाल समेत 9 प्रकार का 55 क्विंटल अनाज लगना था। कृषि मंत्री कमल पटेल ने करीब 1.50 लाख रुपए का अनाज व दाल उपलब्ध कराई। 7 जनवरी काे 8000 वर्गफीट में पाेर्ट्रेट बनाना शुरू हुआ। 9 जनवरी की शाम कलाकृति पूरी हुई। रविवार काे कलेक्टर संजय गुप्ता, एसपी मनीष अग्रवाल की माैजूदगी में शुभारंभ हुआ। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड यूके लंदन के अधिकृत मयंक गुप्ता व संजय पंजवानी ने इसका बारीकी से निरीक्षण कर लंबाई चाैड़ाई का नाप लिया।



Source link