मार्नस लाबुशेन ने ब्रिसबेन टेस्ट के पहले दिन 108 रनों की पारी खेली. फोटो-AP
India vs Australia: मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) ने भारत की अनुशासित गेंदबाजी की तारीफ की जिसने उनकी पारी की शुरूआत में रन बनाने के मौके नहीं दिए.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 15, 2021, 4:48 PM IST
मैच के बाद ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में लाबुशेन ने कहा, “निश्चित तौर अपनी पारी को जारी रखने और बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहने पर मैं निराश हूं. इससे हमारी टीम बेहतर स्थिति में होती.’’ उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी टेस्ट शतक में यह मायने नहीं रखता कि किस टीम और कैसे विपक्ष के खिलाफ बनाया गया है, आप यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आप शतक बना रहे हैं लेकिन मेरे लिए यह आज निराशाजनक रहा कि मैं बड़ी शतकीय पारी नहीं खेल सका.’’
भारतीय टीम ने की अनुशासित गेंदबाजी
उन्होंने हालांकि भारत की अनुशासित गेंदबाजी की तारीफ की जिसने उनकी पारी की शुरूआत में रन बनाने के मौके नहीं दिए. उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय गेंदबाजी आक्रमण बहुत अनुशासित है यह मायने नहीं रखता कि कौन गेंदबाजी कर रहा है, वे रणनीति के साथ गेंदबाजी करते हैं और आज भी हमने उनकी गेंदबाजी आक्रमण के साथ यहीं देखा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे शुरुआत में काफी अनुशासित थे और पहले सत्र में हमें रन बनाने का ज्यादा मौका नहीं मिला.’’उन्होंने कहा कि उनकी योजना गेंदबाजों को थका कर रन बनाने के मौके तलाशने की थी.लाबुशेन ने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि जब आप बेहतर टीम के खिलाफ खेलते हैं तो यह मायने नहीं रखता था कौन टीम में आ रहा है, उस टीम का हर खिलाड़ी अनुशासित होता है. उन्हें आपनी भूमिका के बारे में पता होता है और आप जानते है कि वे बहुत कुशल गेंदबाज हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह शुरुआत में अनुशासन के बारे में था. खासकर पहले और दूसरे सत्र की शुरूआत में यह सुनिश्चित करना था कि आप पिच की गति के अनुसार ढल सके. ऐसे में गेंदबाजों के थोड़ा थकने के बाद आप फायदा उठा सकते हैं.’’
यह भी पढ़ें:
IND VS AUS: नवदीप सैनी को ले जाया गया अस्पताल, टीम इंडिया के लिए बुरी खबर
लाबुशेन ने कहा कि भारतीय टीम ने मैच में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतरने का फैसला किया जो नवदीप सैनी के चोटिल होने से सही साबित हुआ. उन्होंने विवादों का सामना कर रहे स्टीव स्मिथ का बचाव करते हुए कहा कि ऋषभ पंत की क्रीज से छेड़छाड़ को लेकर सोशल मीडिया पर हुई किरकिरी का इस बल्लेबाज पर कोई असर नहीं पड़ा. उन्होंने कहा कि उस मामले से स्मिथ जरा भी चिंतित नहीं है. वह गेंद और रन बनाने पर ध्यान लगा रहे थे.