Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बैतूल5 दिन पहले
- कॉपी लिंक
शनिवार को भैंसदेही मार्ग पर कुएं में मिले शव की पहचान शाहपुर निवासी राजेश पिता बालकृष्ण (35) के रूप में हुई। आठनेर थाना सब इंस्पेक्टर दिनेश रावत ने बताया मृतक 28 दिसंबर से परिजनों को बिना सूचना दिए ससुराल धामोरी गया था। मृतक की पत्नी दो बच्चों के साथ माता-पिता के घर गई थी। पत्नी ने भी शव की शिनाख्त की। मृतक के हाथ पर नाम गुदा हुआ था। वह शराब के नशे में था। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया मृतक शराब के नशे में हाेने से कुएं में गिर गया था। पानी में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई थी।