लापता दुल्हन अमरावती में मिली: युवती का आरोप- नशीला पदार्थ पिलाकर ले गए, किया दुष्कर्म

लापता दुल्हन अमरावती में मिली: युवती का आरोप- नशीला पदार्थ पिलाकर ले गए, किया दुष्कर्म


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर5 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
  • शादी के बाद ससुराल से लापता थी

शादी के 25 दिन बाद लापता युवती अमरावती में मिल गई। उसने चार युवकों के खिलाफ नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण करने, बुर्का पहनाकर रखने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस चारों की तलाश कर रही है।

आजाद नगर थाना प्रभारी मनीष डाबर के अनुसार, युवती को अमरावती से छुड़ा लिया है। मामले में अमरावती में रहने वाले आमिर, इरफान और उनके दो साथियों के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, कैद में रखना और अपराधी को संरक्षण देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

चैटिंग एप पर हुई दोस्ती, शादी के बाद मिलने बुलाया, ले जाकर बुर्के में रखा
युवती ने पुलिस को बताया, दो साल पहले चैटिंग एप के जरिये आमिर नाम के युवक से दोस्ती हुई। दोनों में बातें होने लगीं। 11 दिसंबर को मेरी शादी हो गई। इसके बाद आमिर परेशान करने लगा। उसने मिलने की जिद की। अगले दिन वह दोस्तों के साथ कार लेकर इंदौर आ गया। चिड़ियाघर के पास उनसे मुलाकात हुई। वहां उसने नशीला पदार्थ पिला दिया। फिर अगवा कर अमरावती ले गया। वहां बुर्का पहनाकर कैद कर लिया। फिर दुष्कर्म किया।

रिपोर्ट लिखाने तीन दिन परेशान हुए थे परिजन
युवती के लापता होने के बाद परिजन तीन दिन तक आजाद नगर थाने में केस दर्ज कराने के लिए परेशान हो रहे थे, लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही थी। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेताओं ने थाने में धरना दिया, तब पुलिस ने जांच शुरू की। परिजन ने मामले में लव जिहाद का आरोप लगाया था।



Source link