आयकर रिटर्न: आखिरी दो दिन में 40 हजार आयकर दाताओं ने भरा रिटर्न

आयकर रिटर्न: आखिरी दो दिन में 40 हजार आयकर दाताओं ने भरा रिटर्न


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर5 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

आयकर रिटर्न बिना पेनल्टी के भरने के लिए अंतिम दो दिन शनिवार व रविवार को इंदौर रीजन के 40 हजार करदाताओं ने रिटर्न दाखिल कर दिया। बीते साल इस तारीख तक आठ लाख 12 हजार करदाताओं ने रिटर्न दाखिल किया था, लेकिन इस बार यह संख्या करीब सात लाख ही रही।

बीते साल से एक लाख 12 हजार कम करदाता समय पर रिटर्न दाखिल कर सके। अब इन बचे हुए एक लाख 40 हजार करदाताओं पर सोमवार से पेनल्टी लगना शुरू हो जाएगी। पांच लाख से अधिक सालाना आय वाले करदाता पर 10 हजार की और इससे कम पर एक हजार की पेनल्टी देय होगी।

यानी दो लाख करदाता पर न्यूनतम पेनल्टी के हिसाब से ही इंदौर रीजन में करीब 14 करोड़ की पेनल्टी होगी। हालांकि पेनल्टी के साथ भी करदाता 31 मार्च तक रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। इस तारीख के बाद रिटर्न दाखिल नहीं होंगे। वहीं संगठनों को उम्मीद है कि गुजरात हाई कोर्ट में चल रहे केस के चलते तारीख बढ़ सकती है।



Source link