कोरोना: सितंबर में सबसे ज्यादा 250, जनवरी में 23 एक्टिव केस

कोरोना: सितंबर में सबसे ज्यादा 250, जनवरी में 23 एक्टिव केस


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवा5 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
  • क्योंकि.. हार्ड इम्युनिटी की ओर बढ़ रहा कोरोना, औसतन 400 सैंपल के बाद भी कम आ रहे संक्रमित

जिले में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। 11 महीनों के रिकार्ड पर नजर डाले तो अबतक सबसे कम जनवरी में कुल 23 कोरोना के मरीज ही एक्टिव है। जबकि सितंबर में यह आंकड़ा 250 था। हालांकि अभी भी जिले में सैंपलिंग औसतन हर दिन 400 लोगों की हो रही है। इसमें 250 सैंपल की जांच मेडिकल कॉलेज माइक्रोबॉयोलाजी लैब में आरटीपीसीआर से व 150 सैंपल का टेस्ट रैपिड कार्ड से किया जा रहा है। जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ.योगेश शर्मा की माने तो कोरोना हार्ड इम्युनिटी की ओर बढ़ रहा। क्योंकि.. कोरोना वायरस का लोगों पर अधिकतम एक्सपोजर हो चुका है। कोरोना के मरीजों की जांच के लिए जिले में सैंपलिंग का अौसत 400 है, जो लगातार पिछले कई महीनों से ऐसा ही बना हुआ है। पॉजिटिव मरीज कम आ रहे हैं।



Source link