Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा5 दिन पहले
- कॉपी लिंक
वेदयोग महाविद्यालय गुरुकुल आश्रम केहलारी में रविवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया गया। सभा में गुरुकुल पूर्व छात्र राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान से आए विवेक शास्त्री ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान गुरुकुल आचार्य सर्वेश ने कहा आर्यसमाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती जी ने अपने सभी ग्रंथ हिंदी में ही लिखे। आज रूस, अमेरिका, ब्रिटेन, और 100 से अधिक देशों में बोले जाने वाली भाषा है। इसके अलावा 148 संगठन हिंदी के लिए कार्य कर रहे हैं। आचार्य ने छात्रों से आह्वान किया वो अपने हर क्षेत्र में हिंदी भाषा का उपयोग करें। साथ ही हिंदी में भाषा में हस्ताक्षर करने की शपथ दिलाई। संचालन शेखर शास्त्री ने किया। इस दौरान गीता आर्या, सोहन शास्त्री, गौरव शास्त्री, हेमंत शास्त्री आदि मौजूद थे।