Corona Vaccination: जबलपुर, भोपाल, इंदौर में लगी वैक्सीन, सीएम ने कहा- मोदी है तो मुमकिन है, शंका करने वालों को दिया जवाब

Corona Vaccination: जबलपुर, भोपाल, इंदौर में लगी वैक्सीन, सीएम ने कहा- मोदी है तो मुमकिन है, शंका करने वालों को दिया जवाब


जबलपुर में पहली वैक्सीन लगाई गई.

Corona Vaccination: भोपाल में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हमीदिया अस्पताल से होगी.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 16, 2021, 11:46 AM IST

भोपाल/इंदौर/जबलपुर. देश भर के साथ मध्य प्रदेश (MP) में भी शनिवार से कोरोना (Coronavirus) के लिए वैक्सीनेशन शुरू हो गया. सबसे पहले जबलपुर में फ़ाईकर्मी बैसाखु पंग्रह को लगा पहला टीका. इसके बाद भोपाल में जितेंद्र और इंदौर में आशा पंवार को टीका लगाया गया. भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान शिवराज ने कहा – जिस घड़ी का सालभर से इंतज़ार था वो आ गई. इस मौके पर उनके साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी हैं. इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान टीका लगवाने वालों से बात भी करेंगे. उधर इंदौर में भी मंत्री तुलसी सिलावट कोरोना वॉरियर्स का हौंसला बढ़ाने पहुंच गए हैं. वहीं जबलपुर में भी तैयारियां पूरी हैं.

इस मौके पर सीएम शिवराज ने कहा – जिस घड़ी का सालभर से इंतज़ार था वो आ गई. आज पूरे गर्व के साथ बोल रहा हूं कि मोदी जैसा कोई नहीं. मोदी है तो मुमकिन है. वैक्सीनेशन की शुरुआत सबसे पहले फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स से हुई. मध्य प्रदेश में पहले फेज में 4 लाख 16 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा.इनमें से 3 लाख 31 हजार सरकारी क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मी हैं और बाकी निजी क्षेत्र के हैं.स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने बताया कि कई लोग सवाल पूछ रहे हैं कि मंत्री और अधिकारी क्या सबसे पहले टीका लगवाएंगे. मैं सभी को बताना चाहता हूं कि ऐसा नहीं है. पहले फेज में सिर्फ फ्रंट लाइन वर्कर्स और सबसे ज्यादा रिस्क वाले लोगों को लगाया जाएगा. सबसे अंत में आम लोगों के साथ ही नेताओं, मंत्रियों और अधिकारियों को टीका लगाया जाएगा.

PM मोदी करेंगे बात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे देश में सुबह 10 बजे कोविड वैक्सीनेशन शुरू करेंगे. प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग 16 हमीदिया अस्पताल में मौजूद रहेंगे जहां वैक्सीनेशन शुरू होगा. पीएम मोदी से उनकी बात होगी.अभियान शुरू होने से पहले स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की.केंद्रीय मंत्री ने दी शुभकामनाएं

कोरोना का टीका लगाने के लिए प्रदेश भर में 150 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं. भोपाल में पहले दिन 12 सेंटर्स पर 1200 लोगों को टीका लगेगा. सभी जगह पहला टीका  सफाई कर्मियों को लगेगा. जेपी अस्पताल के सुरक्षाकर्मी हरिदेव को कोरोना का पहला टीका लगेगा. जिन लोगों को टीका लगाया जाना है उन्हें फोन पर मैसेज भेजे गए हैं. मैसेज ना मिलने पर आईडी कार्ड दिखाकर भी टीका लगवाया जा सकता है.

हमीदिया में इन्हें लगेगा टीका
हमीदिया अस्पताल के हाउस कीपिंग स्टाफ से धर्मेंद्र, सुनील और नूर जहान को सबसे पहले लगाया जाएगा. इन लोगों ने कोविड 19 के संक्रमण के दौरान लगातार अपनी सेवाएं दी थीं.उस दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग मौजूद रहेंगे.








Source link