क्रुणाल और हार्दिक पंड्या के पिता की निधन की खबर सुनकर टूट गए विराट कोहली!

क्रुणाल और हार्दिक पंड्या के पिता की निधन की खबर सुनकर टूट गए विराट कोहली!


विराट कोहली ने जताया हार्दिक-क्रुणाल पंड्या के पिता की मौत पर दुख (साभार-एपी)

क्रुणाल और हार्दिक के पिता हिमांशु पंड्या (Himanshu Pandya) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, विराट कोहली (Virat Kohli) ने जताया दुख


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 16, 2021, 12:00 PM IST

नई दिल्ली. टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रुणाल और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya Father Died) ने शनिवार को अपने पिता को खो दिया. हिमांशु पंड्या (Himanshu Pandya) दिल का दौरा पड़ने के बाद चल बसे. दोनों क्रिकेटरों के पिता की मौत के बाद क्रिकेट जगत भी शोक में डूब गया और भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस मुश्किल घड़ी में पंड्या परिवार के साथ संवेदना जाहिर की. विराट कोहली ने ट्वीट कर हिमांशु पंड्या के निधन पर दुख जताया. उन्होंने लिखा कि हार्दिक और क्रुणाल के पिता के निधन की खबर सुनकर उनका दिल टूट गया है.

विराट कोहली ने लिखा, ‘हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या के पिता की मौत की खबर सुनकर दिल टूट गया है. मैंने उनसे 2-3 बार बात की थी वो बेहद ही खुश मिजाज और जीवन को जीने वाले इंसान थे. उनकी आत्मा को शांति मिले. हार्दिक और क्रुणाल मजबूत बने रहना.’ बता दें विराट कोहली ने भी बेहद कम उम्र में अपने पिता को खो दिया था इसीलिए वो सिर से पिता के साये को उठने का दर्द समझ सकते हैं.

बता दें विराट कोहली 11 जनवरी को ही पिता बने हैं. उनकी पत्नी अनुष्का ने बच्ची को जन्म दिया है. इस वक्त वो अपनी पत्नी और बेटी के साथ वक्त बिता रहे हैं. दूसरी ओर हार्दिक पंड्या भी हाल ही में पिता बने हैं. क्रुणाल-हार्दिक पंड्या को 100 रुपये की शर्त लगाकर पिता ने बनाया था ताबड़तोड़ बल्लेबाज, जानिए कैसे? 

क्रुणाल पंड्या ने छोड़ी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी
बता दें क्रुणाल पंड्या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा की कप्तानी कर रहे थे और उनकी फॉर्म भी अच्छी चल रही थी लेकिन पिता की मौत के बाद वो टीम के बायो बबल से बाहर आ गए हैं. क्रुणाल अब इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे.








Source link