पिता के साथ क्रुणाल और हार्दिक पंड्या (फोटो क्रेडिट: हार्दिक पंड्या इंस्टाग्राम )
हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya Father Passed Away) और क्रुणाल पंड्या के पिता हिमांशु पंड्या (Himanshu Pandya) ने वडोदरा में आखिरी सांस ली, उन्हें दिल का दौरा पड़ा था.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 16, 2021, 10:16 AM IST
हिमांशु सूरत में कार फाइनेंस का छोटा सा बिजनेस चलाते थे, जिसे उन्होंने बंद कर दिया और फिर वडोदरा शिफ्ट हो गए. उस समय हार्दिक पांच साल के थे. वहां पर उन्होंने अपने बच्चों को क्रिकेट की बेहतर सुविधा दी और उन्होंने किरण मोरे एकेडमी में दोनों का एडमिशन करवाया.
यह भी पढ़ें:
Breaking: क्रुणाल और हार्दिक पंड्या के पिता का दिल का दौरा पड़ने से निधनsyed mushtaq ali trophy 2021: सचिन तेंदुलकर ने जहां पर किया था खत्म, बेटे अर्जुन ने किया वहीं से शुरू, डेब्यू में दिखा खास संयोग
हार्दिक और क्रुणाल के बारे में बात करते आंसू नहीं रोक पाते थे पिता
आर्थिक रूप से कमजोर पंड्या का परिवार किराए के घर में रहता था. इसके बावजूद दोनों स्टार क्रिकेटर्स के पिता ने उन्हें किसी चीज की कमी महसूस होने नहीं दी. एक इंटरव्यू में हिमांशु पंड्या ने कहा था कि जब भी वह हार्दिक और क्रुणाल के बारे में बात करते, वो अपने आंसूओ पर कंट्रोल नहीं कर पाते. उन्होंने कहा था कि जब वह काफी कम उम्र में दोनों को क्रिकेट सिखा रहे थे तो काफी रिश्तेदारों ने सवाल खड़े किए थे, मगर उन सवालों के बावजूद वह अपनी योजना पर टिके रहे. बता दें हार्दिक पंड्या ने साल 2017 में जब श्रीलंका के खिलाफ शतक ठोका था तो उन्होंने अपने पिता को कार गिफ्ट में दी थी. हार्दिक पंड्या ने एक ट्वीट के जरिये कहा था कि उनके पिता को जीवन की सभी खुशियां मिलनी चाहिए.