Ignis- मारुति की एंट्री-लेवल प्रीमियम कार इग्निस पर इस महीने 40 हजार रुपये तक के फायदे पा सकते हैं. यह ऑफर कार के Zeta वेरियंट को छोड़कर सभी अन्य वेरियंट पर है. इसमें 20 हजार रुपये कैश डिस्काउंट, 15 हजार ऐक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं. वहीं, Zeta वेरियंट पर 30 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें 10 हजार कैश डिस्काउंट, 15 हजार ऐक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं.