फिलहाल ड्रोन के क्षेत्र में 130 स्टार्टअप चालू- ड्रोन के क्षेत्र में इस समय करीब 130 स्टार्टअप चालू है. जिनकी मदद से कई बड़े काम आसानी से पूरे किए जा रहे है. स्टार्टअप इंटरनेशनल सम्मेलन में बोलते हुए उद्योग राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि, हमें विश्वास है कि ड्रोन और इस तकनीक के क्षेत्र में हम जो प्रगति कर रहे हैं, उससे भारत की न सिर्फ क्षेत्रीय पहचान बनेगी बल्कि वह अगुआ बनकर उभरेगा.
ड्रोन तकनीक का विकास सुरक्षा चिंता के बिना हो पूरा- उद्योग राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि, ड्रोन स्टार्टअप इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि इसका कामकाज बगैर किसी सुरक्षा चिंता के हो. उन्होंने बताया कि भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है जहां ड्रोन के परिचालन के लिए नियम बनाए हुए हैं.
ड्रोन परिचाल के देश में नियम- नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने 2018 में ड्रोन के परिचालन के लिए कुछ नियम बनाए थे. जिसमें मुख्य तौर पर कहा गया था कि ड्रोन का परिचालन सिर्फ दिन में किया जाएगा. इसके साथ ही एयरक्राफ्ट के लिए यूनीक आइडेंटीफिकेशन नंबर की जरूरत होगी और ऑपरेटरों को मानव रहित एयरक्राफ्ट ऑपरेटर परमिट लेना अनिवार्य होगा.